Love Horoscope Today: मेष राशिफल (Aries Horoscope): मेष राशि वालों को आज अपने लव पार्टनर से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना भी बन सकती है। परिवार वालों का साथ मिलेगा।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। संबंधों में पैदा हो रहे विवादों का आज निपटारा हो सकता है। पत्नी से सुख समाचार सुनने को मिल सकता है।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): मिथुन राशि वालों को अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में अपने जीवन साथी का साथ मिलेगा। प्यार का इजहार करने के लिए भी दिन उत्तम है।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): सिंगल जातकों का मिंगल होने का समय आ गया है। आज आपको अपने लव पार्टनर मिलने की उम्मीद है। लेकिन शादीशुदा जातकों के लिए दिन तनाव भरा रहने वाला है।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): नए मित्र बनेंगे। पुराने मित्रों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। आपकी लव लाइफ के बारे में परिवार वालों को पता चल सकता है। जिस कारण घर का माहौल थोड़ा तनाव भरा रहने के आसार हैं।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): शादीशुदा जातकों के बीच परिवार के किसी सदस्य के कारण झगड़ा हो सकता है। नए लव रिलेशन बनाने के लिए दिन अच्छा नहीं है।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): काम के चलते आपकी अपने साथी से दूरी बढ़ सकती है। मन उदास रहेगा। पत्नी के साथ संबंध आज मधुर रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर बात होगी।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं। बॉस से भी आज संबंध अच्छे रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ में पुरानी यादें ताजा होंगी।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): जीवन साथी से किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। आपसी तालमेल में कमी आयेगी। मित्रों से कष्ट मिलेगा।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): मकर राशि वाले प्यार का इजहार कर सकते हैं। परिवार वालों से अपनी लव लाइफ की चर्चा करने के लिए भी दिन शुभ है। प्रमी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): कुंभ वालों को अपने पार्टनर से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। परिवार का माहौल काफी सुखमय रहने के आसार हैं।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope): मीन राशि वालों के आज अपने दोस्तों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखना होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा।