Love Horoscope Today: लव लाइफ के लिए आज कई राशि के जातकों के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। मेष राशि वालों को नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी। वृष राशि वालों के प्रेम संबंधों में सुधार आयेगा। मिथुन वाले प्यार में धोखा खा चुके जातकों के लिए दिन निराशा भरा रहने वाला है। किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात होने की भी संभावना है। कर्क वालों के लिए दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। सिंह वालों की लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होने से आप इमोशन हो सकते हैं। यहां जानें अपना लव राशिफल…

Horoscope Today, July 05, 2019: आज किन राशि वालों को अपनी सेहत पर देना पड़ सकता है विशेष ध्यान, जानें यहां

मेष राशिफल: नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। प्यार में धोखा मिलने के आसार हैं। माता से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

वृषभ राशिफल: प्रेम संबंधों में मधुरता आयेगी। खराब हुए रिलेशन फिर से बनने की उम्मीद है। लेकिन किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है।

मिथुन राशिफल: प्यार में धोखा खा चुके लोगों के लिए दिन निराशा भरा रहेगा। पुराने प्रेमी से मुलाकात होगी। आज नए लव रिलेशन बनाने से बचें।

कर्क राशिफल: प्रेमी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। भाई-बंधुओं के साथ भी संबंध और मजबूत होंगे।

सिंह राशिफल: प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। नए दोस्त बन सकते हैं। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होने से आप भावुक होंगे।

कन्या राशिफल: शादी के लिए जीवन साथी की तलाश पूरी हो सकती है। मनचाहा हमसफर मिलने की संभावना है। लव लाइफ में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशिफल: अचानक से पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अलगाव की स्थिति पैदा होगी।

वृश्चिक राशिफल: प्रेमी विवाह में अड़चन पैदा हो सकती है। रिश्तेदार परेशान करेंगे। प्यार की तलाश कर रहे जातकों को अभी उनका हमसफर मिलता नहीं दिखाई दे रहा है।

धनु राशिफल: दिन रोमांस से भरा है। प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

मकर राशिफल: लव पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संबंधों में सुधार के लिए किसी तीसरे व्यक्ति की सहायता ना लें।

कुंभ राशिफल: प्रेमी से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। खराब हुए संबंधों में मजबूती आयेगी। किसी जरूरी कार्य में प्रेमी का साथ मिलेगा।

मीन राशिफल: लव लाइफ में कोई खास व्यक्ति आने वाला है। शादी के लिए प्रस्ताव आ सकता है। माता-पिता से भरपूर प्यार मिलेगा। जीवन साथी की आय बढ़ सकती है।