Love Horoscope Today: मेष राशिफल: आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। इसलिए महिला मित्र से सोच-समझकर ही बात करें। पार्टनर के साथ खूब रोमांस करने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशिफल: अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। पार्टनर के साथ विवाद ना करें। सोच-समझकर बात करें। नए संबंध बनेंगे।
मिथुन राशिफल: पति-पत्नी के लिए आज का दिन अच्छा होगा। किसी दोस्त से संबंध मजबूत हो सकते हैं। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। लव लाइफ ठीक रहेगी।
कर्क राशिफल:आज आपको पार्टनर से उपहार मिलेगा। उपहार मिलने से आपको खुशी होगी। पार्टनर से आपको रोमांस मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
सिंह राशिफल: आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। बोलने से पहले थोड़ा सोचें।
कन्या राशिफल: दांपत्यजीवन में सुख रहेगा। आज पार्टनर से आपको रोमांस करने का मौका मिलेगा। सिंगल लोग प्रपोज करने से बचें। असफलता मिल सकती है।
[bc_video video_id=”5999550097001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। सिंगल लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। प्रेमी के मूड का ख्याल रखें।
वृश्चिक राशिफल :सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं होगा। जो लोग प्रेमी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं वह अभी थोड़ा इंतजार करें।
धनु राशिफल: आज पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। पार्टनर को आपकी छुपी हुई बात पता चल सकती है। एक्स्ट्रा अफेयर शुरू होने की संभावना है।
मकर राशिफल: घर पर मेहमान आएंगे। पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे। संतान सुख बढ़ेगा। सास और बहू के बीच संबंध ठीक होंगे। लव लाइफ ठीक रहेगी।
कुंभ राशिफल:आज पार्टनर के साथ मन मुटाव होगा। आज साथी से बेवजह बहस ना करें। प्रेमी के मन का ख्याल रखें। संतान पक्ष की मदद से संबंध ठीक होंगे।
मीन राशिफल:प्रेमी के मन का ख्याल रखें। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अपने पार्टनर की बातों पर ध्यान दें। आज प्रेमी के साथ जोर जबरदस्ती ना करें।

