Kumbh Rashi Varshik Rashifal 2019, Aquarius Yearly Horoscope 2019 in Hindi: कुंभ का करियर राशिफल 2019: कुंभ राशि के जातकों के करियर के लिए साल 2019 मिलाजुला साबित होगा। आपको सफलताएं और असफलताएं दोनों देखने को मिलेंगी। बेहतर होगा कि खुद को सामान्य रखें। विद्यार्थी जातकों को इस साल और अधिक मेहनत करनी होगी। आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। साथ ही करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अपनी रुचि को सर्वोपरि रखें।
कुंभ का लव राशिफल 2019: इस राशि के सिंगल जातकों की तलाश साल 2019 में पूरी होने वाली है। आप किसी रिलेशनशिप में पड़ने वाले हैं। इससे आपको बड़ी खुशी मिलेगी। लेकिन साथ में कुछ जिम्मेदारियां भी आएंगी। इसके लिए तैयार रहें। पार्टनर के साथ शॉपिंग में धन खर्च होगा। एक-दूसरे को समझने के लिए समय दें। वहीं, वैवाहिक जीवन इस साल सामान्य रहने वाला है। रिश्ते में ताजगी लाने की कोशिश करें।
[bc_video video_id=”5972641601001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ का वित्त राशिफल 2019: वित्तीय नजरिए से साल 2019 आपके लिए सामान्य है। इस साल आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना ही लाभ हासिल होगा। इसलिए अधिक से अधिक मेहनत करने का प्रयास करें। साल 2019 भवन निर्माण के लिए अच्छा है। साथ ही आप जमीन-जायदाद की खरीदारी भी कर सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि नए साल में आपको कई यात्राएं करनी पड़ेंगी। इससे लाभ होगा।
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल 2019: साल 2019 में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लेकिन इसे बनाए रखने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। आप अपने भोजन में पौष्टिक आहार लेना शुरू करें। साथ ही रात में भरपूर नींद लें। गैर-जरूरी तनाव से बचें। इस साल आपको आंख से जुड़ी कुछ समस्या हो सकती है। लेकिन यह समस्या गंभीर किस्म की नहीं होगी।