शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग बहुत कुछ उपाय करते हैं। क्योंकि इन्हें न्याय करने की उपाधि प्राप्त है। अत: यह लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। जो लोग अपने जीवन में अच्छे कर्म करते हैं उन्हें अच्छे फल प्राप्त होते हैं और जो मनुष्य अपने जीवन में बुरे काम करते हैं शनि उनको परेशान करते हैं। लेकिन ज्योतिष अनुसार तीन राशियां ऐसी होती हैं जिन पर शनि की विशेष कृपा रहती है…

तुला राशि – तुला राशि शनि देव की सबसे प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक बहुत ही सच्चे और ईमानदारी से जीवन व्यतीत करने वाले होते हैं। माना जाता है कि इस राशि के लोगों पर शनि की विशेष कृपा बनी रहती है। इसलिए तुला राशि वालों को भी अपने ऊपर शनि की कृपा बनाए रखने के लिए रोज शाम के समय शनि चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे शनि भगवान आपको अच्छे फल देंगे। साथ ही इस राशि के लोगों को शनिवार के दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। जैसे कि नॉनवेज का इस्तेमाल और घर के खाने में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल करने से शनिवार को बचना चाहिए।

कुंभ राशि – इस राशि का स्वामी ग्रह खुद शनि होता है। जिस कारण इन लोगों पर शनि की काफी कृपा बनी रहती है। इस राशि के लोग बड़े ही सरल और शांत स्वभाव के होते हैं और अपने रिश्तों को लेकर भी काफी ईमानदार होते हैं। इन राशि के लोगों को हमेशा शनि की उपासना करनी चाहिए साथ ही शनि देव के पिता सूर्यदेव की अराधना करना भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर राशि – इस राशि का स्वामी ग्रह भी शनि होता है। इसलिए इन लोगों पर भगवान शनिदेव अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं। शनि देव इन्हें जीवन में तमाम तरह के सुख प्रदान करते हैं। इस राशि के लोगों को अपने पर्स में मोर का पंख रखना चाहिए और हमेशा शनि देव की शरण में रहना चाहिए। मोर पंख के पास होने से शनि, राहु और केतु अपना दुष्प्रभाव नहीं डालते हैं।