Jyotish Remedies for Getting Child : गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हुए हर किसी की यह इच्छा होती है कि उन्हें संतान की प्राप्ति हो। कईं बार इलाज के बावजूद भी लोगों को संतान की प्राप्ति नहीं हो पाती है। माना जाता है कि इसके पीछे एक बड़ा कारण ग्रहों की स्थिति भी होती है। ज्योतिष शास्त्र में यह बताया जाता है कि बृहस्पति ग्रह के निचली स्थिति में होने की वजह से संतान प्राप्ति (How to Get Baby) होने में अड़चनें आती हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि संतान प्राप्ति के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए उपायों का सहार लिया जाए।
संतान प्राप्ति के उपाय (Santan Prapti Ke Upay)
अहोई अष्टमी व्रत के दिन राधा कुंड, वृंदावन में रात 12 बजे पति-पत्नी को स्नान कर वहां सीताफल का दान करना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से एक साल में संतान की प्राप्ति हो जाती है। इस उपाय को श्रद्धा से करने वाले व्यक्ति को अवश्य ही संतान की प्राप्ति होती है।
जिन लोगों को संतान प्राप्ति की इच्छा है उन्हें अपने गले में केले के पेड़ की जड़ पहननी चाहिए। बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के धागे में केले के पेड़ की जड़ पहनने से जल्द संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
अगर आपको केले के पेड़ की जड़ नहीं मिल पा रही है तो आप पपीते के पेड़ की जड़ को भी धारण कर सकते हैं। बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों से जड़ को अभिमंत्रित कर उस पर गंगाजल के छींटें मारें। फिर इसे अपने गले में पहनें।
ऐसा माना जाता है कि साल में एक बार आने वाली पुत्रदा एकादशी का सच्चे मन से व्रत करने से संतान की प्राप्ति होती है। लेकिन ध्यान रहे कि इस व्रत को दशमी की संध्या से शुरू कर द्वादशी के पहले पहर तक किया जाना चाहिए।
जिन लोगों को कईं सालों से प्रयास करने पर भी संतान की प्राप्ति नहीं हो पा रही है उन्हें बृहस्पतिवार के व्रत रखने चाहिए। साथ ही बृहस्पति देव की उपासना भी करनी चाहिए। मान्यता है कि बृहस्पतिवार के व्रत रख बृहस्पति देव की उपासना करने से जल्द संतान की प्राप्ति होती है।