Jyotish Shastra Rashi Swami : ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। कहते हैं कि अगर अपनी राशि के स्वामी ग्रह की सच्चे मन से आराधना की जाए तो आसानी से जीवन में सभी सुख मिल जाते हैं।
मान्यता है कि जिस व्यक्ति की कुण्डली में उसका स्वामी ग्रह उच्च स्थिति में होता है उसे बिना ज्यादा मेहनत किए ही जीवन में सफलता हासिल हो जाती है। ऐसा व्यक्ति संसार में मान-सम्मान पाता है। साथ ही जीवनभर हर एक क्षेत्र में तरक्की हासिल करता है। इसलिए अपनी राशि के स्वामी ग्रह के बारे में पता होना जरूरी है। ताकि अपने स्वामी ग्रह के उपाय कर उन्हें उच्च स्थिति में लाने का प्रयास किया जा सके।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। अपनी राशि में मंगल ग्रह को हनुमान जी की पूजा कर मजबूत किया जा सकता है।
वृष राशि
आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र के लिए भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। साथ ही शुक्र के उपाय भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इन्हें उच्च स्थिति में लाने के लिए भगवान गणेश की पूजा करें। बुध के उपाय करें।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। इन्हें भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही चंद्रमा मजबूत करने के उपाय भी करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इन्हें सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। साथ ही सूर्य देव के उपाय भी करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं। भगवान गणेश की उपासना के साथ ही बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय भी करें।
तुला राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र को मजबूत करने के लिए उपाय करें। शुक्र को मजबूत करने के उपायों को करने से चंद्रमा भी मजबूत हो जाते हैं।
वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह हैं। मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगल के उपाय के साथ हनुमान जी की उपासना करें।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इन्हें सभी सुख देने वाला ग्रह माना जाता है। इसके लिए भगवान विष्णु की उपासना के साथ बृहस्पति के उपाय करें।
मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उनकी उपासना करें। साथ ही पक्षियों की सेवा करें।
कुंभ राशि
आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं। शनि देव की पूजा के साथ ही उनके उपाय करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। भगवान विष्णु की उपासना करें। साथ ही पीले वस्त्रों का दान करें।