Jyotish Remedies for Interview : प्रतियोगिता के युग में आज हर कोई कामयाबी पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। जहां एक तरफ नौकरी के अवसर घटते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर शिक्षित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में नौकरी के लिए कॉम्पिटिशन बहुत बढ़ गया है।

ज्योतिष शास्त्र में यह कहा जाता है कि जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत, दृढ़ संकल्प और शिक्षा के साथ ही भाग्य का साथ भी जरूरी है। माना जाता है कि जिसकी कुंडली में सूर्य, चंद्रमा और स्वामी ग्रह उच्च स्थिति में होते हैं उन्हें बहुत जल्द कामयाबी मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में बताए इन उपायों को इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए कारगर माना जाता है।

मेष राशि – अपने हाथ में लाल रंग का धागा हमेशा पहनकर रहें। हनुमान जी की आराधना करें। सूर्य देव को रोजाना जल चढ़ाएं।

वृष राशि – ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का जाप करें। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। शुक्र ग्रह की उपासना करें। चन्द्रमा की रोशनी में बैठें।

मिथुन राशि – भगवान गणेश की उपासना करें। गाय माता को हरा चारा खिलाएं। उगते सूर्य के सामने बैठकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि – भगवान शिव की आराधना से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही चंद्र देव की भी पूजा करें। इंटरव्यू में जाते समय अपने रुमाल में एक चुटकी हल्दी रख कर जाएं।

सिंह राशि – आपकी राशि के जातक जितनी ज्यादा सूर्य देव की उपासना करेंगे उतने ही शुभ फल आपको मिलेंगे। क्योंकि सूर्य आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं। साथ ही चंद्र देव की भी पूजा करें।

कन्या राशि – भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करें। हर बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं। हरे रंग के वस्त्र दान करें। बुध के उपाय करने से आपको जल्द सफलता मिलेगी।

तुला राशि – भगवान शिव की पूजा करें। सोमवार के दिन भगवान शिव को दूध चढ़ाएं। संभव हो तो शुक्रवार और सोमवार को चंद्रमा की रोशनी में जरूर बैठें और उन्हें मानसिक रूप से प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि – हनुमान जी आपकी राशि के स्वामी हैं। उनकी ज्यादा से ज्यादा पूजा-अर्चना करें। लाल रंग का धागा अपने हाथ में पहनें।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों को हर समय अपने हाथ में पीले रंग का धागा पहनकर रहना चाहिए। संभव हो तो बृहस्पतिवार के व्रत रखें। पीले भोजन का दान करें।

मकर राशि – आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। शनि मंदिर में सरसों का तेल, काले तिल और उड़द की दाल दान करें।

कुंभ राशि – सूर्य देव को रोजाना अर्घ्य दें। साथ ही शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करें। शनिदेव आपकी राशि के स्वामी हैं। उनकी आराधना से सफलता की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

मीन राशि – बृहस्पतिवार के दिन गाय को पीला खाना खिलाएं। इस दिन व्रत करें। संभव हो तो पीले भोजन का दान करें। साथ ही भगवान विष्णु की आराधना करें।