Guru Rashi Parivartan September 2020/ Guru Gochar 2020 : बृहस्पति को नौकरी-पेशे, रोजगार, शिक्षा, विवाह और संतान को प्रभावित करने वाला ग्रह माना जाता है। बृहस्पति ग्रह गोचर (Brahspati Grah Gochar 2020) 13 सितंबर, रविवार को धनु राशि में होने वाला है। बृहस्पति 20 नवंबर, शुक्रवार तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिषों के मुताबिक यह गोचर सभी राशियों पर अलग-अलग तरह के असर डालेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ फल देगा। बृहस्पति आपकी राशि में नवम भाव में मार्गी हो रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव मिलेंगे।
वृष राशि
इस राशि में गुरु अष्टम भाव में मार्गी हो रहे हैं। यह समय आपके लिए उतार-चढ़ावों से भरा होगा। धन लाभ हो सकता है। शिक्षा से संबंधित विषयों में सफलता मिलेगी। नए वाहन के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
आपकी राशि में गुरु सप्तम भाव में मार्गी हो रहे हैं। विवाह के योग बनेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क राशि
गुरु आपकी राशि में छठें भाव में जा रहे हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। आपके कार्यों में अड़चनें पैदा होंगी। खर्चे बढ़ेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर भी तनाव की स्थिति बन सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह अच्छा समय है। गुरु आपकी राशि के पंचम भाव में मार्गी हो रहे हैं। संतान की ओर से सुखों की प्राप्ति होगी। नई नौकरी के अवसर भी बने हुए हैं। समय व्यर्थ करने से बचें।
कन्या राशि
गुरु चतुर्थ भाव में मार्गी हो रहे हैं। माता की सेहत बेहतर होगी। परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह के योग भी बन रहे हैं।
तुला राशि
आपकी राशि में गुरु तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। छोटे भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। माता के साथ समय व्यतीत करेंगे। धन लाभ के अवसर बनेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि में गुरु दूसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। दांपत्य सुख मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। नया वाहन लेने के विचार बनेंगे। परीक्षाओं में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी के अवसर बनेंगे।
धनु राशि
गुरु आपकी राशि में ही मार्गी हो रहे हैं। विवाह के योग बनेंगे। घर में मांगलिकता आएगी। यह समय आपको बहुत शुभ फल देगा। बृहस्पति के उपाय करने से दोगुना फल मिलेगा। धन लाभ होगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।
मकर राशि
आपकी राशि में गुरु बारहवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। शत्रुओं में वृद्धि होगी। परीक्षाओं या प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बचें। इस समय सफलता मिलना मुश्किल है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि
गुरु आपकी राशि में ग्यारहवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आपके लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। दापंत्य सुखों में वृद्धि होगी। घर में मंगल कार्यक्रम होंगे।
मीन राशि
मीन राशि में गुरु दसवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। विवाह के योग बनेंगे। पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी।