Horoscope Today 31 January 2019: आज गुरुवार, 31 जनवरी है। कृष्ण पक्ष की एकादशी भी है। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, आइए जानते हैं 12 राशियों का हाल –
मेष राशिफल</strong>: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी चीज को लेकर जिद्द ना करें। आज आपको लव लाइफ में सफलता मिल सकती है। आप प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी है। आज आपको करियर में मेहनत करने का आवश्यकता है। आप मदद नहीं मिलेगा, इससे आपका मन उदास हो सकता है। आपको सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। नींद पूरी ली।
वृषभ राशिफल: कार्य को पूरा कर पाएंगे। आपका मन काम में लगेगा। पिता के सहयोग से लाभ मिलेगा। खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा है। आज पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा। आज पार्टनर के साथ रोमांस कर पाएंगे। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में हो रही देरी दूर होगी। लाभ मिलने के संकेत हैं। आपको मानसिक थकान हो सकती है। आज आपके पेट संबंधी परेशानी दूर होगी।
मिथुन राशिफल: आज दोस्तों, पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज मन चंचल रहेगा, इसपर काबू रखें। विरोधी पस्त होंगे। आज पार्टनर से आपको इशारों में संकेत मिलेंगे। इससे आप पार्टनर के करीब जाएंगे। लव लाइफ में रोमांस रहेगा। करियर को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। सेहत को लेकर सावधान रहें। आप मौसम की चपेट में आ सकते हैं। आपको मौसमी बीमारी हो सकती है।
कर्क राशिफल: आज आपको पछतावा हो सकता है। इसलिए कोई काम करने से पहले उसके बारे में सोचें। सेहत का ख्याल रखें। आज पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आपके और लव पार्टनर के बीच संबंध बनेंगे। पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा। आज आप कारोबार में रिस्क लेने से बचें। वरना नुकसान हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा मिलने में देरी होगी। आपको सेहत पर ध्यान रखना पड़ेगा। आप किसी काम में आलस्य ना करें। मानसिक थकान रहेगी।
सिंह राशिफल: आज आप हर कार्य दृढ निश्चय के साथ पूरा कर पाएंगे। आपको सरकार से जुड़े कार्य से लाभ होगा। खान-पान का ध्यान रखें। आप पार्टनर के साथ झगड़ा ना करें। उनकी भावनाओं का सम्मान करें। इससे आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत करनी होगी। आपको सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। आपको गले में दिक्कत हो सकती है। ठंडी चीजें ना खाएं।
कन्या राशिफल: आज कार्य अधिक रहेगा। मेहमानों से मुलाकात होगी। मन को शांत रखें। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। आज पार्टनर आपकी बातों से सहमत होगा। आप पार्टनर को दिल की बात कह सकते हैं। पार्टनर का ख्याल रखें। दफ्तर में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। काम का बोझ रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको पीठ दर्द का सामना करना पड़ सकता है। आप दवाई लेकर आराम करें। इससे दर्द ठीक होगा। दोस्तों से मुलाकात सुखद रहेगी। आज बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी से लाभ मिलेगा।
[bc_video video_id=”5994435951001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: दोस्तों से मुलाकात सुखद रहेगी। आज बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी से लाभ मिलेगा। आज अविवाहितों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है। दांपत्यजीवन में उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त कर सकेंगे। आपके करियर में बदलाव आएगा। आप काम में अधिक मेहनत करेंगे। बिजनेस से जुड़ी परेशानी खत्म होगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपके पेट से जुड़े रोग ठीक होंगे। आप बाहर का खाने से बचें।
वृश्चिक राशिफल: उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको नए काम में सफलता मिल सकती है। घर में सुख शांति रहेगी। आज पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पार्टनर से अपने दिल की बात जाहिर कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपकी लाभ मिलेगा। नया काम शुरू करने के प्रयास सफल रहेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपको मानसिक तनाव हो सकता है। ज्यादा गुस्सा ना करें।
धनु राशिफल: आपको काम को लेकर सावधान रहना होगा। मन में चिंता रहेगी। संतान पक्ष का ध्यान रखना होगा। आज लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से आपको सुख मिलेगा। आज कोई आकर्षित हो सकता है। महिला मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के लिए कुछ चीजें खरीदेंगे। आपको मानसिक थकान हो सकती है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। चोट से सावधान रहें।
मकर राशिफल: आप आपके मन में नेगेटिव एनर्जी हावी हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर से खूब प्यार मिलेगा। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आज ऑफिस के काम से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा लाभप्रद रहेगी। आपको लाभ मिलेगा। उम्रदराज लोगों को जोड़ों में परेशानी हो सकती है। आपको दर्द रहेगा। इसलिए दवा लेकर आप आराम करने का प्रयास करें।
कुंभ राशिफल: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वभाव अच्छा रहेगा। छोटी यात्रा के योग हैं। आज सिंगल लोगों के दिन अच्छा है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। प्रेमी की भावनाओं की कद्र करें। करियर में सफलता के योग हैं बस आप जल्दबाजी ना करें। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आपकी सेहत में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी। पुरानी परेशानी दूर हो सकती है।
मीन राशिफल: आज परिवार में सुख-शांति रहेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। नौकरी में आपका मान-सम्मान होगा। आज पार्टनर से अपनी बातें शेयर कर पाएंगे। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज दफ्तर में काम अधिक रहेगा। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। आपके पुराने रोग ठीक होंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें। इससे आपका बीपी ठीक रहेगा।

