Horoscope Today, May 25, 2019: कर्क राशि के मधुमेह और मोटापे से ग्रसित लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है इसलिए अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। लेकिन प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ रहने वाला है। बिजनेस में दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी। यहां जानिए सभी राशियों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल…

Health Horoscope Today, May 25, 2019

मेष राशिफल: गहरे पानी के करीब ना जाएं क्योंकि आज आपको पानी से खतरा हो सकता है। बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए भी सावधानी बरतनी होगी।

वृषभ राशिफल: आज आपका मन व्यायाम और योग की तरफ ज्यादा रहेगा। काफी समय से आप अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे जिस कारण आपके शरीर में कुछ कमजोरी आ सकती है।

मिथुन राशिफल: दिन आलस से भरा रहेगा। किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप आराम करें जिससे आपके अंदर ऊर्जा का संचार हो सके।

कर्क राशिफल: कर्क राशि वाले जो जातक मधुमेह और मोटापे से ग्रसित हैं उनकी मुश्किलें आज बढ़ सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के डाइट में कोई भी परिवर्तन ना करें।

सिंह राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाते समय जरूरत की सभी दवाइयों को साथ लेकर के जाएं।

कन्या राशिफल: कन्या राशि के जातकों को पेट और कमर दर्द से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। परेशानी ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर से परामर्श लें।

तुला राशिफल: इस राशि के बुजुर्ग लोगों को जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा आराम करें।

वृश्चिक राशिफल: मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने के आसार हैं। तनावों से मुक्ति के लिए योग और ध्यान कर सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें।

धनु राशिफल: पूर्व दिशा की यात्रा करने से आपको बचना होगा। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जीवन साथी की सेहत में काफी गिरावट आ सकती है।

मकर राशिफल: मकर राशि वाले अपनी सेहत को लेकर आज ज्यादा ध्यान देंगे। इसी कारण आप अपनी डाइट में भी कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों की सेहत के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। लेकिन माता का स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है। बुजुर्ग लोगों को भी अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी।

मीन राशिफल: मीन राशि वालों को अचनाक से कान में दर्द हो सकता है। घरेलु उपाय करने की बजाय डॉक्टर से परामर्श लें। छोटी बीमारियों को नजरअंदाज करने से नुकसान हो सकता है।

Love Horoscope Today, May 25,  2019

मेष राशिफल: शादी के लिए हमसफर की तलाश अभी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। आज आपका ज्यादा से ज्यादा समय मैरिज वेबसाइट पर गुजर सकता है।

वृषभ राशिफल: आज आप अपनी लव लाइफ के बारे में परिवार वालों से डिस्कस कर सकते हैं। हो सकता है कि आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग भी मिल जाए।

मिथुन राशिफल: शादीशुदा जातकों में आर्थिक मामलों को लेकर झगड़ा हो सकता है। प्रेम संबंद ज्यादा खराब होने की वजह से कुछ दूरी बढ़ सकती है। लेकिन किसी दोस्त की सहायता से आपके संबंधों में सुधार आने की भी संभावना है।

कर्क राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। खराब हुए लव रिलेशन में सुधार आने की संभावना है। आज आप अपने प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारेंगे।

सिंह राशिफल: लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होने के चलते आप कुछ भावुक हो सकते हैं। आपके लव रिलेशन में काफी ज्यादा मजबूती आने की संभावना है।

कन्या राशिफल: रुका हुआ कोई काम जीवन साथी की सहायता से पूरा हो सकता है। अपने हमसफर के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशिफल: आज आपक किसी और की तरफ अपना आकर्षण महसूस कर सकते हैं। जिस कारण आपके अपने प्रेम संबंधों में काफी खटास आने के आसार हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल: आज आपका अपने प्रेमी से बात-बात पर झगड़ा हो सकता है। आपसी ताल-मेल में कमी आएगी। अगर आज अपने दिल की बात किसी से शेयर करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा नहीं है।

धनु राशिफल: शादी का निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने प्रेम प्रसंग की बात अपने किसी खास मित्र से कर सकते हैं।

मकर राशिफल: आज दिन रोमांच से भरा रहने वाला है। हमसफर की तरफ से कोई खास गिफ्ट मिलने की संभावना है। नए लव रिलेशन बन सकते हैं।

कुंभ राशिफल: परिवार का माहौल काफी सुखद रहने के आसार हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आने वाली है। आज सारे मनमुटाव खत्म होंगे।

मीन राशिफल: लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। आपसी मतभेदों को सुलझाने की खुद कोशिश करें।

Finance Horoscope Today, May 25, 2019

मेष राशिफल: कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है। खर्चों में कमी आएगी। धन की प्राप्ति हो सकती है। नया वाहन खरीदने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ राशिफल: जमीन से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है। आय के साथ-साथ संपत्ति में भी बढ़ोतरी हो सकती है। नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ है।

मिथुन राशिफल: आज के दिन किसी व्यक्ति को उधार देने से बचें। निवेश करने के लिए भी दिन शुभ नहीं है। नौकरी वाले जातकों की ऑफिस में साख बढ़ती नजर आ रही है।

कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों को व्यापार में हानि देखने को मिल सकती है। दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन दुर्घटना के आसार हैं।

सिंह राशिफल: अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों को संभालकर खर्च करें नहीं तो आर्थिक तंगी झेलनी पड़ेगी। पुराने किसी निवेश से जोखिम उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल: आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है। लेकिन निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के आसार हैं।

तुला राशिफल: कार्यस्थल पर किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। जिससे ऑफिस में आपकी इमेज को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशिफल: व्यर्थ की यात्राएं करने से बचें क्योंकि इससे आपका समय और धन दोनों ज्यादा खर्च हो सकता है। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले आज लिये जा सकते हैं।

धनु राशिफल: नया काम शुरु करने के लिए दिन उत्तम नहीं है। बच्चों पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है। लेकिन परिवार में किसी सदस्य की इकम में इजाफा होने की भी उम्मीद है।

मकर राशिफल: रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का समय आ गया है। किसी दोस्त से आर्थिक सहायता मिल सकती है। लेकिन विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों को अचानक से धन लाभ होने के आसार हैं। निवेशकों के लिए दिन काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। यात्रा से लाभ मिलेगा।

मीन राशिफल: मीन राशि वालों की वित्त स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। दुश्मन आपके बनते हुए काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।