Horoscope Today, 22 March 2019: मेष राशिफल: आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। बच्चों की सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। जल्दबाजी में कहीं निवेश ना करें। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ समय गुजार सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ राशिफल: ऑफिस में आज आपके काम की सराहना हो सकती है। जिससे आपके करियर में उन्नति होने के द्वार खुल जाएंगे। लेकिन मेहनत करने में कोई कसर ना छोड़े। अपना दिमाग स्थिर रखें।

मिथुन राशिफल: खर्चे बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। इसलिए बेफजूल के पैसे खर्च करने से बचें। आप चाहें तो इस काम के लिए आप अपने जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में काम को लेकर किसी से विवाद उत्पन्न हो सकता है। जिससे आपका काम प्रभावित होगा।

कर्क राशिफल: आज आपको अपने हमसफर पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। काम की वजह से आप अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत नहीं कर पा रहे हैं। जिसकी वजह से आपका हमसफर काफी नाराज चल रहा है। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपना कार्य सावधानी पूर्वक करने की सलाह दी जाती है। सीनियर्स आज आप से नराज हो सकते हैं।

सिंह राशिफल: अपनी सकारात्मक सोच से आज आप अपने कई रूके हुए कामों को पूरा कर सकेंगे। करियर में आ रहे उतार- चढ़ाव से आज आपको मुक्ति मिलेगी। लेकिन सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। मधुमेह से ग्रसित लोगों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है।

कन्या राशिफल: अगर आज आप कोई भी नया काम करने की सोच रहे हैं। तो घर से भगवान गणेश की पूजा करके निकलें। इससे आपके कार्य में किसी भी प्रकार की बांधा उत्पन्न नहीं होगी। पढ़ने वाले बच्चों पर आज मां सरस्वती की कृपा बनी रहेगी। जिससे बच्चों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।

तुला राशिफल: आज का दिन आपके शत्रुओं के लिए अशुभ साबित होगा। काफी समय से आपके शत्रु आपका काम बिगाड़ने में लगे हुए थे। जिनका परिणाम आज उनको मिल सकता है। साथ ही आपके लिए यह दिन तरक्की वाला रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े सभी जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशिफल: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी सेहत आपका भरपूर साथ देगी। आपका करीबी दोस्त आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। इसलिए अपने संबंधों को लेकर सावधानी बरतें। दिन की शुरूआत भगवान शिव की पूजा से करें।

[bc_video video_id=”5972141003001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: आज आपको नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित कर सकती है। आपके किसी गलत संगत में पड़ने के आसार दिख रहे हैं। कोई भी नया दोस्त बनाने से पहले अपने घर वालों की राय लें। इससे आप सही चुनाव कर पाएंगे।

मकर राशिफल: मकर राशि वाले जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। ज्यादा क्रोध करने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गुस्सा आने पर तुरंत पानी पी लें। इससे आपका क्रोध शान्त हो जाएगा।

कुंभ राशिफल: जो जातक आज नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं। वो घर से निकलने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लेना ना भूलें। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। जिससे आप अपना इंटरव्यू सफलतापूर्वक निकाल पाएंगे।

मीन राशिफल: घर में किसी की तबीयत खराब होने से आज आप परेशान रहेंगे। ऑफिस में भी आज आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी दिन जोखिम भरा रहने वाला है। हो सके तो आज सुबह हनुमान चालीसा का पाठ कर लें। इससे आपका समय अच्छा निकलेगा।