Horoscope Today, 16 March 2019: मेष राशिफल: जो लोग कुछ नया करने की सोच रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

वृषभ राशिफल: वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में तरक्की होगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशिफल: पुराने किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पैसा सावधानी से खर्च करें। किसी अंजान पर भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें। नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।

कर्क राशिफल: शादी का शुभ मुहूर्त बन रहा है। विवाह संबंधों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में भी तरक्की मिल सकती है।

सिंह राशिफल: दिन बेहद शुभ रहेगा। किसी भी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। सफलता मिलेगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। अगर कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ है तो उसे करने का सही समय आ गया है।

कन्या राशिफल: खर्च बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। बेवजह पैसा खर्च करने से बचें। प्यार में हार का सामना कर चुके लोगों की किस्मत खुलने वाली है।

तुला राशिफल: आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ है। लेकिन ज्यादा खर्च ना करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र से संबंधों में खटास आ सकती है।

[bc_video video_id=”5974280365001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

वृश्चिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव भरा रहेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। लेकिन जिम्मेदारी को सही से निभाएं। आने वाले दिनों में आपको इसका अच्छा फल मिलेगा।

धनु राशिफल: माता पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जिससे आपके सभी काम बनेंगे। आज के दिन भगवान हनुमान का ध्यान करें। आपको लाभ मिलेगा।

मकर राशिफल: आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन अच्छा है। प्राइवेट नौकरी वाले जातक सूर्य भगवान को जल देकर घर से निकलें। दिन अच्छा गुजरेगा।

कुंभ राशिफल: कार्यस्थल पर आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। जिससे नौकरी में आपकी तरक्की की संभावना है। साथ ही आपको कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। जिसे आप तुरंत स्वीकार कर लें। जिससे भविष्य में आपको सफलता मिलेगी।

मीन राशिफल: धन संबंधी समस्या दूर होगी। आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। खासकर बिजनेस करने वाले जातक जो धन संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। यह समय उनके लिए लाभकारी रहेगा।