Horoscope Today, 30 March 2019: मेष राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। धन लाभ का अच्छा योग बन रहा है। बच्चों को पढ़ाई में सफलता मिलती दिखाई दे रही है। नौकरी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिलने वाला है।

वृषभ राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। नौकरी में बदलाव होने की संभावना है।

मिथुन राशिफल: दिन की शुरूआत अच्छी होगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। लेकिन शाम को प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। सिर दर्द की समस्या से आपको जूझना पड़ेगा।

कर्क राशिफल: आज आपको किसी खास व्यक्ति से उपहार मिलने की संभावना है। लेन-देन के मामलों में दिन शुभ रहने वाला है। दोस्त आपकी किसी काम में सहायता कर सकता है।

सिंह राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलती दिखाई दे रही है। घर के बुजुर्गों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगने की संभावना है।

कन्या राशिफल: आज आपके दोस्त की वजह से आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। शुगर वाले लोगों के लिए दिन कष्टदायक रह सकता है। इसलिए खान-पान का उचित ध्यान रखें। नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशिफल: बच्चों की सेहत खराब हो सकती है। यात्रा से कोई फायदा मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। कबूतरों को दाना डालने से आपके कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। गर्भवती महिलाओं को सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशिफल: आज आप अपने रूके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। साथ ही अपने खान-पान में बदलाव लाने की सोच सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को आज शुभ समाचार मिल सकता है।

[bc_video video_id=”5853310158001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: आपका कोई करीबी दोस्त ऑफिस में आपकी साख बिगाड़ सकता है। इसलिए किसी से भी कोई बात कहने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा।

मकर राशिफल: अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन खर्च ज्यादा होने की संभावना है। पार्टनर से विवाद होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आज हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशिफल: प्रेमी से आपको भरपूर साथ मिलने वाला है। घर में मेहमान आने की संभावना है। खर्चो पर नियंत्रण रखें। धन हानि हो सकती है। व्यापार में बड़े निर्णय लेने के लिए दिन शुभ नहीं है।

मीन राशिफल: दिन आलस भरा रहने वाला है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। इसलिए जरूरी है कि आज आप आराम करें। खान-पान अच्चा खाएं। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।