Horoscope Today, 29 March 2019: मेष राशिफल: मेष राशि वाले जातकों की आय बढ़ने वाली है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने के आसार है।

वृषभ राशिफल: नौकरी और बिजनेस से जुड़े दोनों ही जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। सिर दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। इसलिए किसी भी तरह का तनाव नहीं लें।

मिथुन राशिफल: प्रेम संबंधों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। लेकिन घर में बुजुर्गों का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।

कर्क राशिफल: परिवार में कोई शुभ काम संपन्न होगा। बच्चों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से हो रहे विवाद सुलझने के आसार दिखाई दे रहे हैं। करियर में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सिंह राशिफल: सिंह राशि वाले जो जातक नौकरी की तालाश कर रहें हैं उनके लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। व्यापार में बड़े निर्णय लेने के लिए दिन शुभ रहेगा। खान-पान का उचित ध्यान रखने की जरूरत है। सेहत खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

कन्या राशिफल: शादीशुदा जीवन के लिए दिन तनाव भरा रहेगा। पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। जिसकी वजह से आप अपने कार्यस्थल पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। इसलिए बेहतर होगा कि किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।

तुला राशिफल: आपकी खराब दिनचर्या आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। शादी के इच्छुक जातकों के लिए कोई नया रिश्ता आ सकता है। दोस्तों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। करियर के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

वृश्चिक राशिफल: करियर के लिए दिन बेहद शुभ है। आपके हर काम आज बनते नजर आएंगे। शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। खोयी हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। प्रेमी से कोई उपहार मिल सकता है।

[bc_video video_id=”5981305623001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: आज कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सीनियर्स से आपको सम्मान मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने के आसार है। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मकर राशिफल: बिजनेस वाले लोगों को धन हानि हो सकती है। नौकरी करने वाले जातक अपने सीनियर्स को खुश कर सकते हैं। यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। सेहत के लिए दिन शुभ रहेगा।

कुंभ राशिफल: बदलता मौसम आपकी सेहत को थोड़ा खराब कर सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मीन राशिफल: जीवनसाथी से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से आपको मुक्ति मिल सकती है। सेहत में हल्की गिरावट होने के आसार है।