Horoscope Today, 28 March 2019: मेष राशिफल: मेष राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। अचानक से किसी काम में धन ज्यादा खर्च होने की संभावना दिख रही हैं। इसलिए पैसे सोच समझकर ही खर्च करें। नहीं तो आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है।

वृषभ राशिफल: आपके बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका दोस्त आपके बिजनेस में पार्टनर बन सकता है। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने की संभावना है। घर में बच्चों की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

मिथुन राशिफल: आज आपका दिन आलस से भरा रहने वाला है। जिसकी वजह से आप अपने ऑफिस के कामों में लापरवाही कर सकते हैं। यात्रा करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

कर्क राशिफल: शादीशुदा लोगों के लिए दिन तनाव भरा रहने वाला है। हर छोटी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशिफल: आपके परिवार में कोई शुभ काम संपन्न हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के आसार दिख रहे हैं। यात्रा करने के लिए दिन उत्तम है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं। तो फिलहाल आपको थोड़ा रूकना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल: आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। घर से निकलने से पहले महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर लें। इससे आप आने वाली परेशानियों से निपट पाएंगे।

तुला राशिफल: आज का दिन आपके करियर के लिए शुभ रहने की संभावना है। आपकी इनकम बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लव लाइफ के लिए थोड़ा मुश्किल भरा दिन हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत खराब होने से आप परेशान रह सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: आज आपका दिन रोमांस से भरा रहेगा। पार्टनर से आपको कोई खास गिफ्ट मिलने की संभावना है। साथ ही आप डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। मां-बाप का स्वास्थ्य आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। बच्चों का मन आज पढ़ाई में कम लगेगा।

[bc_video video_id=”5974280365001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: आज ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। जिनको पूरा करने में आपको मुश्किल आने की संभावना है। अपने सीनियर्स की मदद लेने से आपको फायदा मिल सकता है। जो जातक वाहन खरीदने की सोच रहे थे। आज उनका यह सपना पूरा हो सकता है।

मकर राशिफल: नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन चुनौती भरा रहने वाला है। आज आपके एक से ज्यादा कंपनी में इंटरव्यू हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए दिन समान्य रहने वाला है। लेकिन खान-पान का उचित ध्यान रखें। बिजनेस वालों को आज धन हानि होने की संभावना है।

कुंभ राशिफल: आज आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रह सकता है। आज आपको अपने हमसफर का पूरा साथ मिलेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। जिसके चलते आपका पूरा दिन काफी व्यस्त रहने वाला है।

मीन राशिफल: आज आपको बिजनेस में तरक्की मिलती दिखाई दे रही है। नौकरी करने वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। अगर आप शादी के लिए हमसफर की तलाश कर रहे हैं तो आपको आज सफलता हासिल हो सकती है।