Horoscope Today 27 February 2019: मेष राशिफल: प्रेमी का मूड आज उखड़ा हुआ रहने की संभावना है। स्वास्थ के प्रति सजगता का सर आपके फिटनेस पर नजर आने लगेगा। सड़क पर वाहन चलाते समय विशेष सावधान रहना हितकर होगा।

वृषभ राशिफल: किसी परियोजना के बारे में बिना सोचे समझे जिम्मेदारी ले लेना आपको सर तक काम में डूबो सकता है। विदेश यात्रा पर जाने वालो लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, जाने से पहले अपने पेपर को लेकर सावधान रहें। आप में से कुछ लोगों को वित्तीय मोर्चे पर दिक्कत होने की संभावना है।

मिथुन राशिफल: प्रेमी जोड़ों के लिए आजका दिन काभी रोमांचक रहने वाला है। अपने खर्च को लेकर सावधान रहने की जरुरत है। पर्यटन से जुड़े काम करने वालों के व्यापार में तेजी आने की संभावना है। स्वास्थ को लेकर सजगता बढने की उम्मीद है।

कर्क राशिफल: किसी साक्षात्कार या परीक्षा में शामल होनेवाले छात्रों को कठिन प्रतियोगी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी फायदेमंद साझेदारी में अपने सूझ बूझ से काम लिए जाने की संभावना है। रोमांटिक जीवन में कुछ विशेष बदलाव आने के संकेत हैं।

सिंह राशिफल: यदि आप अपने पैसे को किसी ऐसे जगह निवेश करने की ताक में लगे हैं, जिससे आपको कम समय में बड़ा मुनाफा हो जाए तो आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरी आ सकती है।

कन्या राशिफल: किसी नए शौक को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, ये आपके लिए काफी आरामदायक और तरोताजा करने वाले साबित हो सकता है। प्रेम के मोर्चे पर साथी के लिए आप अपने दायित्व के प्रति और संवेदनशील हो सकते हैं।

[bc_video video_id=”6006553494001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: वित्तीय मोर्चे पर स्थिति प्रतिकूल रहने के बावजूद भी आप अपने बजट का उचित प्रबंध करने में सक्षम रहेंगे। पेशेवर मोर्चे यदि आप प्रयास करें तो, सीनियर आपके लिए सहायक बन सकते हैं। समाजिक मोर्चे पर आपका रुतवा बढने की संभावना है। स्वास्थ के प्रति जागरुक होना शुरु कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: किसी करीबी के तरफ से आप के लिए या परिवार के किसी अन्य सदस्य के लिए शादी का प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। किसी खेल में हिस्सा लेकर आप पूर्ण तंदरुस्त महसूस कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अटका हुआ काम पूरा करने में सफल रहेंगे।

धनु राशिफल: जो लोग पेशेवर मामले में अपना लाईन बदलने जा रहे हैं, उनके लिए ज्यादा तरक्की की संभावना नजर नहीं आ रही है। आर्किटेक्ट, लॉयर और अकांउंट का काम करने वालों केलिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। अच्छे स्वास्थ के कारण उत्साहित महसूस करेंगे।

मकर राशिफल: जिसे आप मन ही मन प्यार करते हैं, उससे मिलने का मौका मिलने की संभावना है। सड़क यात्रा के समय परेशानी आने की संकेत हैं। लापरवाही से नुकसान उठाना पड़ सकता है, सावधान रहें ।

कुंभ राशिफल: वित्तीय मोर्चे पर रही किसी समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलने की उम्मीद है। किसी पर्यटन के लिए शानदार जगह का चुनाव करने के कारण आपके साथ जाने वाले आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन प्रेमी को प्रभावित करने के लिए अच्छा साबित होगा, कोई सरप्राईज पार्टी प्लान कर सकते हैं।

मीन राशिफल: लम्बी यात्रा के समय कोई परेशानी संभव है। पेशेवर मोर्चे पर किसी प्रतिकूल स्थिति से निपटने में सक्षम रहने की संकेत है। पदोन्नति की उम्मीद लगाए लोग इससे संबंधित कोई संकेत मिल जाने से आनंदित रहेंगे। प्रेमी के साथ कोई अनबन संभव है। स्वास्थ को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है।

कर्क राशिफल: आज आपके सितारे पक्ष हैं। कार्य आसानी से पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं। कठिन समय दूर होगा।