Horoscope Today, 26 March 2019: मेष राशिफल: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। सेहत में हल्की सी गिरावट देखने को मिल सकती है। खान-पान का उचित ध्यान रखें।

वृषभ राशिफल: प्रेम संबंधों के लिए दिन थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। काम के चलते किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल: आपके करियर के लिए आज का दिन बेहद शुभ रह सकता है। साथ ही आज घर में कोई मेहमान आ सकता है। खर्चें बढ़ने की संभावना है। प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। बच्चों के लिए दिन शुभ रहेगा।

कर्क राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन शुभ रहेगा। अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं। तो आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा।

सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपके करियर में उन्नति होने के आसार हैं। सीनियर्स की नजर में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी सेहत भी आज आपका पूरा साथ देगी। पैतृक संपंति से लाभ हो सकता है।

कन्या राशिफल: आज आपका दिन आलस भरा रहने वाला है। इसलिए आज किसी काम में आपका मन ज्यादा नहीं लगने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। भगवान शिव की पूजा करने से आपको फायदा मिलेगा।

तुला राशिफल: निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों की आय में बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। नौकरी वाले जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। लेकिन स्वास्थ्य मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। सिर दर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल: आज आपको गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। बुजुर्गों की सेहत में थोड़ा सुधार आ सकता है। अगर आप किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

[bc_video video_id=”5853310158001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: आज आपकी किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जो आपके करियर के लिए हितकारी साबित होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। लव लाइफ के लिए दिन तनाव भरा रह सकता है।

मकर राशिफल: नौकरी की तालाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको एक अच्छी नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पार्टनर का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है। लेन-देन के लिए दिन उत्तम रहने वाला है।

कुंभ राशिफल: इस राशि के जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आपके कार्यस्थल में शत्रु आपकी मेहनत को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी पर भी भरोसा करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।

मीन राशिफल: आज पूरा दिन आपके लिए तनाव भरा रह सकता है। घर में किसी की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है। गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे आपकी आने वाली परेशानियां कुछ कम हो सकती है।