Horoscope Today, 25 March 2019: मेष राशिफल: आज का दिन करियर के लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी में उन्नति होने के आसार दिख रहे हैं। सेहत के अनुसार भी दिन शुभ रहेगा। प्रेमी से आज कुछ खास गिफ्ट मिल सकता है।

वृषभ राशिफल: खर्चे बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। इसलिए बेफजूल के पैसे खर्च करने से बचें। नहीं तो आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों में आज तनाव उत्पन्न हो सकता है।

मिथुन राशिफल: आज आपके काम में अड़चन आने के आसार दिख रहे हैं। इसलिए आज सुबह भगवान गणेश की पूजा करके ही घर से निकलें। इससे आपके काम में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएगी।

कर्क राशिफल: सेहत के लिए आज का दिन तनाव भरा रह सकता है। खान-पान का उचित ध्यान रखने की जरूरत है। शत्रु आपके काम को बिगाड़ सकते हैं। गायत्री मंत्र का जाप करने से आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह राशिफल: लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आज कुछ अनोखा कर सकते हैं। करियर के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है।

कन्या राशिफल: बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। पति-पत्नि के बीच में तनाव पैदा होने की संभावना है। काम के चलते छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।

तुला राशिफल: व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में भी तरक्की होती दिखाई दे रही है। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक राशिफल: आज आप अपने साथी से अपने मन की बात कह सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। लेकिन बुजुर्गों का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है। इसलिए अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रखें।

[bc_video video_id=”5981305623001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: अपने किसी दोस्त की वजह से आपको आज काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम को करने से पहले सावधानी बरतें। शुगर वाले जातकों के लिए आज का दिन मुश्किल वाला हो सकता है।

मकर राशिफल: इस राशि के जातकों को शांत रहने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशिफल: जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं। उन जातकों को आज नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। व्यवसाय वालों के लिए भी आज तरक्की वाला दिन है। हालांकि सेहत में गिरावट आने की स्थिति बन रही है।

मीन राशिफल: आपके लिए आज का दिन हर मामले में शुभ रहने वाला है। ऑफिस में आज आपकी साख बढ़ेगी। आज आप कुछ नए दोस्त बनाएंगे। विदेश यात्रा का योग बन रहा है।