Horoscope Today, 21 March 2019: मेष राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए आज होली का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। घर में कई मेहमान आने वाले हैं। जिसके चलते आज आपका दिन काफी व्यस्त रह सकता है। त्योहार पर ज्यादा उल्टा-सीधा खाने से आपको बचना चाहिए नहीं तो आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

वृषभ राशिफल: होली आपके लिए शुभ रहेगी। नए लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। जो आपके करियर में लाभकारी साबित होंगे। राधा-कृष्ण की पूजा करें। दिन अच्छा और शुभ रहेगा।

मिथुन राशिफल: व्यापार के अनुसार दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव आ सकता है। इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण करने की जरूरत है। सेहत का भी ध्यान रखें। किसी भी तरह के झगड़े से दूर रहें।

कर्क राशिफल: होली खेलने के समय आपके लिए घर में रहना उचित रहेगा। क्योंकि आज आपका बाहर किसी से झगड़ा हो सकता है। अगर किसी जरूरी काम के लिए आपको घर से निकलना भी पड़े तो गायत्री मंत्र का जाप करके ही घर से निकलें। इससे किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।

सिंह राशिफल: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए बेहद शुभ रहेगा। आज होली पर आप प्यार के रंग में रंगे नजर आएंगे। शाम होते-होते कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। बच्चों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशिफल: स्वास्थ्य के लिए यह दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। इसलिए आज आपको आराम करने की सलाह दी जाती है। साथ ही बुजुर्गों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। आपको अपने खान-पान में परहेज रखना चाहिए। नहीं तो आपकी तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

तुला राशिफल: आज आपका अपने किसी करीबी मित्र से झगड़ा हो सकता है। इसलिए कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोच लें। अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रह सकता है।

वृश्चिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए आराम करते हुए निकलेगा। मन शांत रहने वाला है। आज आप अच्छे पकवान का आनंद लेंगे। बच्चों के साथ संबंध मधुर होंगे। आज का पूरा दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा।

[bc_video video_id=”6001577259001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: आज होली का दिन आपके लिए बेहद शुभ रह सकता है। कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपका कोई अटका हुआ काम बनने की संभावना दिख रही हैं। कुल मिलाकर दिन उत्तम रहने वाला है।

मकर राशिफल: आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत कर सकते हैं। लेकिन बुरी संगत से दूर रहें। नहीं तो आपको बड़ी हानि हो सकती है। घर का खाना ही खाएं। पेट खराब होने के आसार दिख रहे हैं।

कुंभ राशिफल: आज रिश्तेदारों के बीच में आपका सम्मान बढे़गा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी भी तरह के लेन-देन करने से बचें।

मीन राशिफल: आज आपकी मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है। हो सकता है इस होली पर आपको अपना हमसफर मिल जाए। दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। सेहत में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।