Horoscope Today, 20 March 2019: मेष राशिफल: बच्चों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव वाला रह सकता है। आज बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। बेहतर है कि आज आप थोड़ा आराम कर लें। जिससे आप के अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।
वृषभ राशिफल: आज आपका आत्मविश्वास आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। आज आपको अपनी कोई खोई हुई चीज वापस मिल सकती है। भगवान गणेश की पूजा करें। आपका दिन मंगलमय रहेगा।
मिथुन राशिफल: व्यापार में लगातार हो रही धन हानि से आज आपको छुटकारा मिल जाएगा। आपकी राशि में धन लाभ के जबरदस्त योग बन रहे हैं। इसलिए चिंता छोड़कर आज के दिन का आनंद लें। भगवान आपको सफलता प्रदान करेगा।
कर्क राशिफल: आज आपको अपनी गलत संगत से छुटकारा मिलेगा। ऐसा आपकी जिंदगी में किसी खास व्यक्ति के आने से होगा। आज आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। साथ ही अपने परिवार वालों के साथ आज आप अच्छा समय गुजार सकते हैं।
सिंह राशिफल: काफी समय बाद आज आप कुछ दिनों के लिए बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। साथ ही नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन काफी शुभ रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
कन्या राशिफल: कन्या राशि वाले जातकों को काम का प्रेशर बढ़ने से आज काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे आपको तनाव कम महसूस होगा। और आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
तुला राशिफल: इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि दिन की शुरूआत भगवान शिव की अराधना से करें। क्योंकि आप के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आपके हर काम में बांधा उत्पन्न हो सकती है। ऐसा आपके शत्रुओं के प्रभाव से होगा। मंदिर में दान करने से आपके कार्य में आने वाली हर बांधा से आपको मुक्ति मिल सकती है।
वृश्चिक राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन शुभ है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। इसलिए हर काम को मन लगाकर करें। साथ ही परिवार में जो बड़े-बुजुर्ग हैं उनकी सेहत का खास ध्यान रखा जाए।
[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
धनु राशिफल: काफी दिनों की कड़ी मेहनत के बाद आज आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। इसलिए आज आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करें। समय निकालकर अपने शरीर को भरपूर आराम दें।
मकर राशिफल: आज आपको अपने बड़बोले व्यक्तित्व के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज आप कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोच लें। नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
कुंभ राशिफल: आज समाज में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। ऐसा आपके परिवार वालों के सहयोग से होगा। आपकी लव लाइफ के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है।
मीन राशिफल: आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। इसकी वजह से आज किसी भी काम को करने में मुश्किल आएगी। अगर आप नौकरी में हैं तो अवकाश लेकर घर पर आराम करना आपके लिए बेहतर होगा।