Horoscope Today, 19 March 2019: मेष राशिफल: दिन की शुरूआत भगवान हनुमान की पूजा से करें। इससे आपके सारे काम बनेंगे। ज्योतिष के अनुसार आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। आज आप पूरे दिन सकारात्मक महसूस करेंगे। जिससे आप भविष्य के लिए कुछ बड़े और अच्छे फैसले ले पाएंगें।
वृषभ राशिफल: धन लाभ के जबरदस्त योग बन रहे हैं। भूतकाल में किए गए किसी निवेश का आज आपको फायदा मिल सकता है। अगर आप नौकरी में हैं तो आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। बच्चों के लिए भी यह दिन शुभ है। पढ़ाई में अच्छा मन लगेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन थोड़ा तनाव भरा रह सकता है।
मिथुन राशिफल: आज आपको धन हानि हो सकती है। किसी निवेश में आपको नुकसान होने की संभावना है। इसके उपाय के लिए आज आप मंदिर में दान करें। भगवान आप पर कृपा बनाएंगे। बच्चों के साथ विवाद हो सकता है जिससे आप आज दिन भर काफी तनाव महसूस करेंगे।
कर्क राशिफल: आज कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। लेकिन मित्रों का चुनाव बड़ी ही सावधानी से करें। नहीं तो आने वाले भविष्य में ये दोस्त आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
सिंह राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए दिन बेहद शुभ है। हर क्षेत्र में सफलता मिलती दिखाई दे रही है। काफी समय बाद आज आप किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। अपने प्रेमी से आपके संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य के अनुसार भी दिन उत्तम रहेगा।
कन्या राशिफल: सरकारी नौकरी वाले कर्मचारियों को आज फायदा हो सकता है। आपकी कड़ी मेहनत का आज आपको इनाम मिल सकता है। इसलिए मेहनत करते रहें। साथ ही आज आप किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं। जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा।
तुला राशिफल: लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का आज हल हो सकता है। आपके प्रेमी से आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप व्यवसाय में है तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। सूरज भगवान को जल चढ़ाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल: वाहन खरीदने का योग बन रहा है। रूका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा आपको परेशान कर सकता है। आज आपको सिर दर्द की शिकायत आ सकती है।
[bc_video video_id=”5972141003001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
धनु राशिफल: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमी के साथ आज बाहर घूमने की योजना बन सकती है। हरे रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन उत्तम है।
मकर राशिफल: बुजुर्गों का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। खाने-पीने का उचित ध्यान रखें। नौकरी करने वालों के लिए दिन शुभ है। आपको अपने सीनियर्स का सम्मान मिलेगा।
कुंभ राशिफल: सड़क दुर्घटना के आसार बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जिन जातकों को आंखों से संबंधित रोग है उनको आज कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है।
मीन राशिफल: करियर में तरक्की हो सकती है। भाई-बंधुओं के साथ संबंध अच्छे होंगे। नौकरी में बदलाव होने के आसार दिख रहे हैं। अगर आप नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके लिए दिन उत्तम रहेगा।

