Horoscope Today, 18 March 2019: मेष राशिफल: आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। काम का भार आपके ऊपर बढ़ेगा। जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशिफल: आपका अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप बेहतर होगा। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित रहेगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा गुजरेगा।

मिथुन राशिफल: आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दिन अपके लिए काफी शुभ है। आप जिस भी काम को आज करेंगे, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कर्क राशिफल: पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। क्रोध में लिए गए फैसलों से आपको नुकसान होगा। अपने आप पर नियंत्रण रखें। सामने वाले की बातों को समझने की कोशिश करें।

सिंह राशिफल: जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। नहीं को भारी नुकसान हो सकता है। आज आप थोड़ा आलस महसूस करेंगे। जिसकी वजह से आपके काम में थोड़ा ढीलापन आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा नहीं है। इसलिए खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है।

कन्या राशिफल: नौकरी और व्यापार में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों की परेशानी आज दूर हो सकती है। आपको अपने खर्चो को नियंत्रित करने की जरुरत है। नौकरी वालों को आज उनकी मेहनत का फल मिल सकता है।

तुला राशिफल: आपके शत्रु काफी सक्रिय हो गए हैं। आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए कोई भी काम समझदारी और सावधानी से करें। भगवान हनुमान की पूजा करें। इससे आपके शत्रु आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।

[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

वृश्चिक राशिफल: घर में कोई शुभ काम होगा। जिससे घर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आपके सारे काम बनेंगे।

धनु राशिफल: रिश्तों में विवाद हो सकता है। इससे बचने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। किसी बड़े का मार्गदर्शन मिल सकता है। जिससे आपको आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।

मकर राशिफल: भाई-बंधुओं के साथ संबंध अच्छे होंगे। जिनके साथ की वजह से आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। लेकिन बुजुर्गो का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। खाने-पीने का उचित ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल: आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। लेकिन पार्टनर से बात करने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। नहीं तो झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

मीन राशिफल: करियर में तरक्की हो सकती है। सीनियर्स से सम्मान मिलेगा। नौकरी में बदलाव भी हो सकता है। कुल मिलाकर नौकरी वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यवसाय शुरू करने के लिहाज से भी दिन शुभ है।