Horoscope Today, 17 February 2019: मेष राशिफल: आज दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपनी वाणी पर संयम बरतें। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है।
वृषभ राशिफल: शैक्षिक कार्य में सफलता मिलेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा।
मिथुन राशिफल: नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
कर्क राशिफल: आज आपकी इनकम बढ़ेगी। दोस्त की मदद से मुनाफा मिलेगा। नौकरी मिलने के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशिफल: रिश्तेदारों के साथ संबध मधुर होंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। खुद पर संयम रखें। सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जा सकता है।
कन्या राशिफल: धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। खान-पान में भी संयम बरतें। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। पुराने दोस्तों से संबंध ठीक होंगे।
[bc_video video_id=”6002557263001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे। बदनामी के कार्य से दूर रहें।
वृश्चिक राशिफल: आज परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके अटके हुए कार्य में तेजी आएगी। लोभ से बचें। मन में सकारात्मकता रखें।
धनु राशिफल: परिजनों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। रिश्तों में आ रही कड़वाहट दूर होगी। मानसिक शांति मिलेगी।
मकर राशिफल: परिवार में सुख-शांति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ राशिफल: आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सेहत का ख्याल रखें।
मीन राशिफल: पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा। विदेश यात्रा के योग हैं। आज आप परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।

