Horoscope Today, 15 March 2019: मेष राशिफल: आप में से कुछ लोग शैक्षणिक स्तर पर चमकने वाले हैं। धार्मिक प्रवृति वाले लोग पूजा पाठ या किसी अनुष्ठान का आयोजन कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए पैसा इकट्ठा करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
वृषभ राशिफल: पेशेवर स्तर पर प चाह कर भी किसी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। अनायास आए किसी खर्च के कारण आपका बजट बिगड़ जाने की संभावना है। बिना कोई खर्चा किए अपने दोस्त का मनोरंजन कर सकते हैं। कोई मुद्दा आपके रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है सावधान रहें।
मिथुन राशिफल: कमी से अधिक खर्च होने की संभावना है दिमागी तौर पर कोई बात चलते रहने के कारण रोमांटिक लेवल पर खोए खोए रहने के संकेत हैं। आपको शहर से बाहर जाने की आवश्यकता हो सकती है। सेहत सामान्य बना रहेगा।
कर्क राशिफल: वित्तीय स्तर पर पहले की तुलना में मजबूती आने के संकेत हैं। अप्रत्याशित रुप से किसी के प्यार में पड़ जाने की संभावना है। शादी योग्य लोगों को मन पसंद साथी मिल जाने के संकेत हैं। किसी रोमांटक जगह पर जाने के कारण आपको अपने सभी तनाव से मुक्ति मिल सकता है।
सिंह राशिफल: अवकाश की अर्जी पास कराने में आपके पसीने छूट जाने के संकेत हैं। किसी बड़े काम के लिए पैसा जमा करने के मकसद से बजट में कटौती किए जाने की संभावना है।
कन्या राशिफल: रोमांटिक स्तर पर आज आपकी चाहत पूरी हो जाने की संभावना है। किसी खास के साथ ग्रामिण इलाकों की सैर पर जाना रोमांचक साबित होगा। ऑफिस के उलझे सिरों को सुलझाने में आज व्यस्त रहने की उम्मीद है।
[bc_video video_id=”6013413453001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: पेशेवर स्तर पर कुछ नया शुरु करने में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सही मैनेजमेंट से आप सफल हो सकते हैं। आप किसी के द्वारा उपेक्षित महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: किसी नए काम की शुरुआत अच्छी रहेगी आपकी आमदनी में बढोतरी की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके सलाह को महत्व दिए जाने के संकेत हैं। आपकी प्रॉपर्टी पर कोई और दावेदारी जता सकता है।
धनु राशिफल: पूर्व के निवेश से आमदनी आना शुरु होने की उम्मीद है। आपको लेकर लोगों की राय गलत हो सकती है, लेकिन इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है आप अपने लक्ष्य में मस्त रहेंगे।
मकर राशिफल: आप समाजिक स्तर पर अपनी खोई हुई साख दुबारा से पा सकते हैं। प्रेम संबंध में रोमांच बरकरार रहेगा। किसी लम्बी यात्रा पर जाने के लिए पहले से ही तैयारी कर लेना सही रहेगा। वित्तीय स्तर पर सावधान रहने की जरुरत है।
कुंभ राशिफल: परिवार के किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रहने की संभावना है। समाजिक स्तर पर लोगों से संपर्क बनाए रखने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपको अपने रोमांटिक भावों को दरकिनार करना पड़ सकता है।
मीन राशिफल: किसी का रोमांटिक मिजाज देखकर आपको गुस्सा आने के संकेत हैं। किसी लम्बी यात्रा के दौरान लोग आपके ड्राइविंग स्किल के कायल हो सकते हैं, समय पर और सुरक्षित पहुंचने में कामयाब रहेंगे। आमदनी बढने के संकेत हैं।

