Horoscope Today, 13 March 2019: मेष राशिफल: परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अपने मन पर काबू रखें। आज सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशिफल: आज आपको वाहन सुख मिल सकता है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। आज माता की सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा।
मिथुन राशिफल: आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मानसिक तनाव से दूर रहें।
कर्क राशिफल: आज आपको खुद का ख्याल रखना पड़ेगा। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। खुद में बदलाव की कोशिश करें।
सिंह राशिफल: आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशिफल: आज आपकी इनकम कम और खर्चे अधिक रहेंगे। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। पिता की मदद से आपको लाभ मिलेगा।
[bc_video video_id=”6011088907001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: आपके बिजनेस में इजाफा हो सकता है। आप अपने कार्य में पूरा ध्यान लगाएं। यात्रा पर जाने के योग हैं। महिला मित्रों से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल: नए लोगों से मुलाकात सुखद रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको मान-सम्मान मिलेगा।
धनु राशिफल: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकते हैं। अपने से बड़ों का सम्मान करें।
मकर राशिफल: आप कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन अशांत रहेगा। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें।
कुंभ राशिफल: आज आपसे कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा।
मीन राशिफल: आज पैसे की लेन-देन के लिए समय अनुकूल है। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। लालच ना करें।

