Horoscope Today, 02 April 2019: मेष राशिफल: मेष राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है। करियर में जबरदस्त उन्नति देखने को मिल सकती है। लेकिन सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा।

वृषभ राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार आने वाला है। जिससे धन से संबंधी कष्ट दूर हो पाएंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। कोई शुभ कार्य हो सकता है। सेहत के लिए भी दिन शुभ है।

मिथुन राशिफल: आज आपको अपने किसी तनाव से मुक्ति मिल सकती है। हमसफर का भरपूर साथ मिलने वाला है। नौकरी बदलने से आपको फायदा मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। बच्चों का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान करने वाला है।

कर्क राशिफल: घर में किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। इंटरव्यू पर जाने से पहले मां सरस्वती की पूजा कर लें। घर में कोई नया मेहमान आने वाला है।

सिंह राशिफल: खर्च बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है। इसलिए सेहत का विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर आपके साथी काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। जिससे आपका दिन तनाव भरा रह सकता है। पीले रंग के कपड़े पहनना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कन्या राशिफल: आज आपका मन काफी अशांत रहने वाला है। किसी ना किसी बात पर झगड़े होने की संभावना है। इसलिए सुबह कोई भी काम शुरू करने से पहले गायत्री मंत्र का जाप कर लें। इससे मन शांत होगा।

तुला राशिफल: अगर आप नौकरी की तलाश में लगे हुए हैं। तो आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। पति पत्नी के संबंध काफी मधुर रहेंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। बच्चों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।

वृश्चिक राशिफल: आय में बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर बिजनेस वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति की सेहत में सुधार आ सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों के लिए दिन थोड़ा सा मुश्किल रह सकता है।

धनु राशिफल: आपको किसी पुराने निवेश से धन हानि हो सकती है। जिसकी वजह से आज आपका मन उदास रहने वाला है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने शुभ समय और दिन के बारे में जान लें। इससे आपका नुकसान होने की संभावना काफी कम हो जाएगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन शुभ रहने वाला है।

[bc_video video_id=”5973573279001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर राशिफल: आज आप अपने पुराने रूके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तम है। अचानक से धन लाभ होता दिखाई दे रहा है। सफेद रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशिफल: दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। हमसफर से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। किसी जरूरी काम में हमसफर का साथ मिल सकता है। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। सेहत के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

मीन राशिफल: किसी खास से आपको धोखा मिलता दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहने वाले हैं। व्यापार में आपको धन हानि हो सकती है। किसी भी काम को करने में सावधानी बरतनी होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।