Horoscope Today, 01 April 2019: मेष राशिफल: आज आप अपने शरीर में थकान और आलस महसूस कर सकते हैं। किसी काम में आपका मन कम लगेगा। सुबह उठकर प्राणायाम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। घर का माहौल बेहद अच्छा रहने वाला है। शाम को किसी पार्टी में जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से आपको बचना होगा।

मिथुन राशिफल: आज आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। किसी मित्र की अचानक तबीयत खराब हो सकती है। घर में भाई बहनों से झगड़ा होने के आसार है। व्यापार में पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आ सकती है।

कर्क राशिफल: कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी। जिससे आपकी पदोन्नति होने की भी संभावना दिख रही है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। कमर दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशिफल: अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं। तो इस काम में अपने जीवन साथी की सहायता लेना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। बिगड़े काम बनने के आसार है।

कन्या राशिफल: अगर किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। तो यद दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी पर आपको संयम बरतना होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन आनंदमय रहने वाला है।

तुला राशिफल: कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से आपका झगड़ा हो सकता है। इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। ऑफिस के काम की वजह से विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

[bc_video video_id=”5974280365001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

वृश्चिक राशिफल: करियर में उन्नति मिलने की संभावना है। व्यापारियों की इनकम में इजाफा हो सकता है। जिन जातकों का अपने किसी खास दोस्त से रिश्ता खराब हो गया था। आज उनमें सुधार होता दिख रहा है। सेहत के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

धनु राशिफल: दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप आज अपनी पत्नी को खुश करने के लिए उपहार दे सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना दिख रही है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर राशिफल: आज आपका दिन रोमांस से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। शादी करने के इच्छुक जातकों को उनका हमसफर मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

कुंभ राशिफल: आज आपका दिन उदास रह सकता है। प्यार में धोखा मिलने की स्थिति बन रही है। अध्यात्म में अपना मन लगाएंगे तो आपको शांति मिलेगी। करियर के लिए दिन मुश्किलों भरा रह सकता है।

मीन राशिफल: मीन राशि वाले जातकों को अपने दुश्मनों से बचने की जरूरत है। जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी झगड़े की वजह से कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने की संभावना है।