मेष राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए यह साल शुभ रहने वाला है। घर खरीदने के आसार हैं। करियर में उन्नति मिलेगी। प्रेमी से संबंध बेहतर होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

वृषभ राशिफल: विक्रम संवत 2076 आपके करियर के लिए तनाव भरा रह सकता है। मेहनत अनुसार फल मिलने के कम आसार हैं। परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो सकता है।

मिथुन राशिफल: आपको इस साल काफी तरक्की मिलती दिखाई दे रही है। रुके हुए काम बन सकते हैं। घर का माहौल काफी शुभ रहेगा। वाहन सुख प्राप्त होने की संभावना है। परिवार में किसी की शादी हो सकती है। विदेश जाने का योग है।

कर्क राशिफल: किसी से धोखा मिल सकता है। निवेश में सावधानी से काम लेना होगा। खर्चें बढ़ सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर तनाव भरा माहौल रहने की संभावना है। सेहत में गिरावट आ सकती है।

सिंह राशिफल: आपको करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। रोजाना सूर्य को जल चढ़ाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। जीवन साथी का करियर बेहतर होने के आसार हैं।

कन्या राशिफल: इस नए साल में आपको अपना हमसफर मिल सकता है। मनचाही नौकरी मिलने वाली है। भगवान गणेश की पूजा करें। हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी।

तुला राशिफल: सरकारी नौकरी मिल सकती है। विदेश मामलों में फायदा होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव मैरिज होने की संभावना है। किसी बाहरी व्यक्ति से धन लाभ के योग है।

वृश्चिक राशिफल: प्रॉपर्टी से संबंधी मामलों के लिए साल शुभ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलने के आसार है। जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। बुजुर्गों को सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

[bc_video video_id=”5972141003001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: प्रेम संबंधों के लिए साल अच्छा रहेगा। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। किसी काम के चलते विदेश जाना पड़ सकता है। पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकता है।

मकर राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। करियर में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। दिया हुआ कर्ज वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल: वाणी पर संयम रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों मे काफी तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की दफ्तर में साख बढ़ेगी। काम के चलते काफी यात्राएं करनी पड़ेगी। घर खरीदने का सपना साकार हो सकता है।

मीन राशिफल: गलत संगत से बचना होगा। किसी दोस्त से नुकसान हो सकता है। निवेश करने से पहले सावधानी बरतें। बिजनेस में कुछ नया करने के लिए साल अच्छा नहीं है। सरकारी नौकरी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।