Hindu Calendar 2019, Ashadh Month Festivals and Fast: हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का चौथा महीना शुरु हो चुका है। जिसे आषाढ़ मास कहा जाता है। इस महीने बारिश ज्यादा होने के कारण इसे वर्षा ऋतु का महीना भी कहा जाता है। ये महीना भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है इसलिए इस महीने का खास धार्मिक महत्व होता है। इस माह में दान-पुण्य करना अच्छा माना गया है। 18 जून से शुरु हुआ ये महीना 16 जुलाई यानी आषाढ़ पूर्णिमा के दिन खत्म होगा। शास्त्रों के अनुसार इस महीने का नाम भी पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्रों पर आधारित है क्योंकि आषाढ़ माह की पूर्णिमा को चंद्रमा इसी नक्षत्र में रहता है इसलिए इस महीने का नाम आषाढ़ पड़ा। यहां जानिए इस महीने कौन-कौन से व्रत त्योहार पड़ने वाले हैं…

योगिनी एकादशी- इस माह की 28 जून को पड़ने वाली आषाढ़ कृष्ण एकादशी के दिन योगिनी एकादशी मनाई जाएगी। इस तिथि को काफी शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्‍णु की पूजा की जाती है।

आषाढ़ अमावस्या- 2 जुलाई यानी मंगलवार को आषाढ़ कृष्ण अमावस्या मनाई जाएगी। इसी के साथ इस दिन भौमवती अमावस्या, हलहारिणी अमावस्या भी है। इस तिथि को नदी स्नान, दान-पुण्य और पितृकर्म के लिए बहुत ही फलदायी माना जाता है।

गुप्त नवरात्रि पर्व- इस महीने में पड़ने वाले गुप्त नवरात्रि पर्व 3 जुलाई से शुरू होंगे। इन दिनों में देवी भगवती की गुप्त रूप से आराधना की जाती है।

जगन्नाथ यात्रा- इस महीने आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाती है। जो 4 जुलाई से शुरु होगी। इसमें भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्राजी का रथोत्सव निकाला जाता है। और इसी दिन स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि भी मनाई जाएगी।

देवशयनी एकादशी- आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी 12 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। कहा जाता है कि इस दिन से भगवान विष्णु चातुर्मास के लिए सो जाते हैं और देवउठनी एकादशी को ही जागते हैं। इस दिन से देवी-देवता 4 महीने के लिए शयन करने चले जाते हैं इसलिए इसे चौमासा भी कहा जाता है। इस दौरान सभी मांगलिक कार्यक्रमों पर विराम लग जाता है।

[bc_video video_id=”5969286704001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

जया पार्वती व्रत- 14 जुलाई से जया पार्वती व्रत का आरंभ होगा। इस व्रत में शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।

आषाढ़ पूर्णिमा- इस महीने के अंतिम दिन आषाण पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह दिन का पूजा-अर्चना की दृष्‍टि से अ‍त्यंत महत्व होता है। इसके बाद भगवान शिव का प्रिय श्रावण महीना प्रारंभ हो जाएगा।

Venus transit 2019: शुक्र 29 जून को बदल रहा है अपनी राशि, जानें इसका क्या होगा राशियों पर असर

जानें ज्योतिष और वास्तुशास्त्र अनुसार घर में क्यों लगाई जाती है घोड़े की नाल