Health Horoscope Today: मेष राशिफल: आज गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का रखना होगा विशेष ध्यान, नहीं तो हो सकती हैं आप परेशान। इसी के साथ बुजुर्ग लोग अपनी सेहत को लेकर न बरतें लापरवाही। अगर लंबी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा रूकना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय उचित सावधानी बरतें।

वृषभ राशिफल: सेहत में सुधार आता नहीं दिखाई दे रहा है। खराब खान-पान और आलसी दिनचर्या आपके शरीर को खराब कर सकती है। इसिलए सतर्क रहें और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के उपाय करें।

मिथुन राशिफल: पुराने रोग से मुक्ति मिलने के आसार है। लेकिन इसके लिए आपको उचित एहतियात भी बरतनी पड़ेगी। थोड़ी भी लापरवाही आपके रोग को फिर से बढ़ाने का कार्य कर सकती है।

कर्क राशिफल: नवजात शिशुओं की सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें। क्योंकि बुखार आने के आसार दिखाई दे रहे हैं। साथ ही बुजुर्ग लोगों की सेहत अचानक से बिगड़ने के कारण अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं।

सिंह राशिफल: सीने में दर्द की शिकायत आ सकती है। आपके लिए सलाह है कि ऐसी किसी भी समस्या के होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। हो सके तो आज हल्का खाना ही खाएं।

कन्या राशिफल: बुजुर्ग लोगों को चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बेहतर होगा कि आप सावधानी से चलें। और अगर शरीर में किसी तरह की कमजोरी महसूस हो तो काम करने की बजाय आज आराम करें।

तुला राशिफल: सिर दर्द, कमर दर्द और आंखों में दर्द आज परेशान करने वाला है। इसलिए अपना उचित ध्यान रखें। आंखों के रोग से पीड़ित जातक अपना रूटीन चैकअप करवाने में कोई लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक राशिफल: आज आप अपने मोटापे को लेकर परेशान हो सकते हैं। जिस कारण आपकी मानसिक शांति भंग होने के आसार हैं। लेकिन आपका कोई खास दोस्त आपको आज फिट रहने के सुझाव देगा जो आपके लिए मददगार साबित होंगे।

धनु राशिफल: स्वास्थ्य मामलों के लिए दिन उत्तम है। शरीर में काफी मात्रा में ऊर्जा रहने वाली है। जिस कारण आप काफी स्वस्थ और तरोताजा महसूस करेंगे।

मकर राशिफल: दिल के मरीजों की समस्या बढ़ने वाली है। अचानक से अस्पताल जाना पड़ सकता है। साथ ही ज्यादा बुजुर्ग व्यक्ति अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल: सेहत पहले से अच्छी रहेगी। बड़े बुजुर्गों की सेहत में भी सुधार होगा। बुजुर्ग लोग यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशिफल: अचानक से बुखार आ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। और दक्षिण दिशा की यात्रा न करें तो बेहतर होगा।