Health Horoscope Today: मेष राशिफल: मौसम का परिवर्तन आपकी सेहत को खराब कर सकता है। इस समय खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कोई भी ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। साथ ही वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं। भगवान शिव की पूजा करके ही घर से निकलें। पश्चिम दिशा की यात्र करने में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यहां जानें अपना आज का स्वास्थ्य राशिफल…

वृषभ राशिफल: खान-पान खराब रहने के कारण आपका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। व्यायाम आपके लिए जरूरी होगा। माता की सेहत भी कुछ बिगड़ने के आसार हैं।

मिथुन राशिफल: सेहत में सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दिल के रोगियों के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। डॉक्टर की बिना सलाह के कोई काम न करें।

कर्क राशिफल: तनाव काफी ज्यादा रहेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा नहीं है।

सिंह राशिफल: डायबिटिज और दिल की बीमारी से पीड़ित जातकों की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं। अस्पताल के चक्कर लगने की संभावना दिखाई दे रही है। इसलिए एहतियात बरतें कुछ भी ऐसा न करें जिससे तबीयत ज्यादा खराब हो जाए।

कन्या राशिफल: मौसम में बदलाव आने के कारण गला खराब हो सकता है। वायरल संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। इसलिए पहले ही एहतियात बरतें।

तुला राशिफल: बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। वायरल इन्फेक्शन का खतरा दिखाई दे रहा है। बड़े बुजुर्गों की सेहत भी ज्यादा खराब हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल: जोड़ों में दर्द, ब्लड प्रेशर और दिल से संबंधित बीमारियों को लेकर आप परेशान रहेंगे। इसी के साथ कोई नया रोग उभरने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशिफल: कब्ज, दांत में दर्द और सर्वाइकल दर्द हो सकता है। इसलिए परेशानी बढ़ने का इंतजार न करें, कोई भी असुविधा लगने पर तुरंत डॉक्टर की राय लें।

मकर राशिफल: किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। काम का बोझ ज्यादा रहने के कारण मानसिक तनाव हो सकते हैं। लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत सुधर सकती है।

कुंभ राशिफल: चर्म रोग और श्वास से संबंधि समस्या आ सकती है। बुजुर्ग लोगों को चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सड़क सावधानी से पार करें। घर में भी चलते समय सावधानी रखें।

मीन राशिफल: अचानक से पीठ में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है इसिलए एक ही जगह पर ज्यादा देर तक न बैंठे। दक्षिण दिशा की यात्रा करने से भी आज बचना होगा।