Health Horoscope Today: मेष राशिफल: आज मेष राशि के जातकों को किसी लंबी बीमारी से राहत मिलने के आसार हैं। शरीर में काफी मात्रा में ऊर्जा रहेगी जिसका उचित उपयोग करें।

वृषभ राशिफल</strong>: आज के दिन किसी लंबे सफर पर जाने से बचें क्योंकि ग्रहों की दशा आपके पक्ष में नहीं है। दुर्घटना के आसार हैं। बहुत जरूरी हो तो घर से गायत्री मंत्र का जाप करके ही निकले।

मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। आग संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी बरतनी होगी नहीं तो कोई गंभीर चोट लग सकती है।

कर्क राशिफल: बच्चों का स्वास्थ्य आज ज्यादा परेशान कर सकता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से चक्कर आ सकते हैं। हल्का खाना खाएं।

सिंह राशिफल: अचानक से कान में दर्द हो सकता है। जिस वजह से काफी चिड़चिड़ाहट रहने वाली है। परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

कन्या राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों को बिजली उपकरणों से दूर रखें।

तुला राशिफल: तुला राशि वालों को कमर दर्द काफी परेशान करने वाला है इसलिए एक ही जगह पर देर तक ना बैठें। साथ ही गर्भवती महिलाएं भी अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है। लेकिन स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें।

धनु राशिफल: आपकी खराब जीवन शैली के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होने के आसार हैं। इसलिए अपनी डाइट में परिवर्तन करें साथ ही व्यायाम जरूर करें।

मकर राशिफल: बुजुर्ग लोग चलते समय सावधानी बरतें क्योंकि चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। ऐसा कुछ भी ना खाएं जिससे पाचन क्रिया पर गलत प्रभाव पड़े।

कुंभ राशिफल: दिल के मरीजों का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। तबीयत ज्यादा खराब लगने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। साथ ही महिलाएं अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें।

मीन राशिफल: मीन राशि वालों को पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। चोट-चपेट के चक्कर में आ सकते हैं। मोटापे से ग्रसित लोग अपने स्वास्थ्य की तरफ ज्यादा ध्यान देंगे।