Health Horoscope Today: स्वास्थ्य राशिफल की बात करें तो आज मेष राशि वालों की सेहत को लेकर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। डाइट में बदलाव करना होगा। वृष राशि वालों की सेहत भी गड़बड़ रहने वाली है। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई उपचार ना करें। मिथुन राशि वालों की सेहत में सुधार आने के आसार हैं। लेकिन माता का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। कर्क वालों को चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पाचन क्रिया बुजुर्ग लोगों की खराब हो सकती है इसलिए हल्का खाना खाएं। सिंह वालों को गले से संबंधी रोग होने की संभावना है। यहां जानें अपना आज का स्वास्थ्य राशिफल…

Horoscope Today, June 28, 2019: यहां जानें अपना दैनिक राशिफल…

मेष राशिफल: स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अचानक से कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। अपनी डाइट पर आपको ध्यान देना होगा। साथ ही पैदल जरूर चलें।

वृषभ राशिफल: आपको सिर दर्द से कुछ राहत मिल सकती है। अनावश्यक दवाइयां लेने से बचें नहीं तो उससे नुकसान हो सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगने से शांति मिलेगी।

मिथुन राशिफल: सेहत में सुधार आने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। लेकिन अभी भी सेहत को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। माता का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।

कर्क राशिफल: छोटे-मोटे काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों की तबीयत अचानक से बिगड़ सकती है। बुजुर्ग लोग हल्का खाना खाएं जिससे आपको पाचन संबंधी परेशानी ना हो।

सिंह राशिफल: गले से संबंधी रोग परेशान करने वाले हैं। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अचानक से अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। लेकिन छोटे बच्चों की सेहत में सुधार आएगा।

कन्या राशिफल: किसी लंबी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है। जीवनशैली में अच्छे परिवर्तन कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने वाले हैं।

तुला राशिफल: तुला राशि वालों की सेहत कुछ कमजोर हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचना होगा। व्यायाम ना करने के कारण शरीर में ऊर्जा काफी कम रहेगी।

वृश्चिक राशिफल: वाहन सावधानी से चलाएं। दक्षिण दिशा की यात्रा करने के लिए दिन शुभ नहीं है। कोई दुर्घटना घट सकती है। बुजुर्ग लोगों की सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशिफल: सेहत के लिए दिन अच्छा है। आज शारीरिक काम ज्यादा करने पड़ेंगे। नींद अच्छी आएगी। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।

मकर राशिफल: खान-पान का उचित ध्यान रखना होगा। पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बुजुर्ग लोगों की सेहत ज्यादा बिगड़ने से अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। महिलाएं रसोई में काम करते समय सावधानी बरतें।

कुंभ राशिफल: सेहत काफी ज्यादा खराब हो सकती है। दुर्घटना के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। मन अशांत रहेगा। जीवन साथी की सेहत का उचित ध्यान रखें।

मीन राशिफल: किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है। बुजुर्ग लोगों को कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।