Health Horoscope Today: मेष राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन खुशनुमा रहने वाला है। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलने के आसार हैं। शरीर में ऊर्जा की मात्रा ज्यादा रहने वाली है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें नहीं तो दुर्घटना होने के आसार हैं।

वृषभ राशिफल: खान-पान में लापरवाही न बरतें। क्योंकि पेट खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नया काम शुरु किया जा सकता है।

मिथुन राशिफल: स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। बुजुर्गों को पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। सड़क दुर्घटना के आसार हैं।

कर्क राशिफल: स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। अगर सेहत के कारण कोई काम लंबे समय से रुका है तो वक्त आ गया है उसको पूरा करने का।

सिंह राशिफल: पीठ में दर्द की समस्या काफी परेशान कर सकती है। बेहतर होगा डॉक्टर की सलाह ले लें।

कन्या राशिफल: स्किन संबंधी समस्या से जूझना पड़ सकता है। बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। बुजुर्ग लोग पैदल चलते समय सावधानी बरतें।

तुला राशिफल: मन शांत रहेगा। आध्यात्म की तरफ मन ज्यादा लगेगा। बुजुर्ग लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

वृश्चिक राशिफल: सेहत कुछ बिगड़ सकती है। माता का स्वास्थ्य भी परेशान करने वाला है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

धनु राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। लेकिन गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।

मकर राशिफल: नींद पूरी न होने के कारण शरीर में कमजोरी आ सकती है। स्वास्थ्य अचानक से काफी बिगड़ सकता है। इसलिए आज आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशिफल: शुगर वाले मरीजों की सेहत में सुधार आ सकता है। बुजुर्ग लोगों को भी किसी बीमारी में राहत मिलने की उम्मीद है।

मीन राशिफल: स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। लेकिन यात्रा करने से आज बचें। बच्चों को खेल-खेल में चोट लग सकती है।