Health Horoscope Today: स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। किसी करीबी की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है। वृष राशि वालों के सेहत के लिए दिन शुभ है। मिथुन राशि वाले बुजुर्ग लोगों को चोट लगने के आसार हैं। कर्क राशि के जातक सड़क पार करते समय सावधानी बरतें तो वहीं सिह राशि वालों को बाहर का खाना न खाने की सलाह दी जाती है। कन्या राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने के आसार हैं। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है…

जुलाई का पहला दिन और चंद्र वृष राशि में, आज इन राशि वालों के लिए दिन मुश्किल भरा

मेष राशिफल: किसी करीबी की तबीयत खराब होने के आसार हैं। जिससे आप परेशान रह सकते हैं। नींद पूरी ना लेने की वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ राशिफल: सेहत में सुधार आएगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पौष्टिक खाना खाएं। और रोजाना कुछ समय प्राणायाम के लिए निकालें।

मिथुन राशिफल: बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बुजुर्ग लोगों को चोट लगने के आसार हैं। इसलिए कोई भी काम सावधानी से करें।

कर्क राशिफल: सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। महिलाएं आग संबंधी कार्य करने में लापरवाही ना बरतें। चोट-चपेट के चक्कर में आने की संभावना है।

सिंह राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। बाहर का खाना खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। व्यायाम आराम से करें नहीं तो चोट लग सकती है।

कन्या राशिफल: किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है। माता का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। बुजुर्ग लोग व्यायाम पर उचित ध्यान दें।

तुला राशिफल: अचानक से सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा कि आप घर पर रहकर आराम करें। पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

वृश्चिक राशिफल: सेहत में सुधार आ सकता है। ऐसा आपकी अच्छी दिनचर्या के कारण होगा। आप अपने आप को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किसी से सलाह ले सकते हैं।

धनु राशिफल: कमर दर्द और सिर दर्द दोनों ही परेशान करने वाले हैं। इसलिए इनका उपचार करें। छोटी बीमारियों को नजरअंदाज ना करें।

मकर राशिफल: स्वास्थ्य के प्रति आप ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। आप अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करेंगे। साथ ही डाइट में भी कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल: कमर दर्द से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। डॉक्टर की सलाह से ही काम करते रहें। जिससे की स्वास्थ्य सामान्य बना रहे।

मीन राशिफल: दक्षिण दिशा की यात्रा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों को बाहर का खाना ना खाने दें।