Health Horoscope Today, 16 March 2019: मेष राशिफल: स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है। कमर दर्द की शिकायत आ सकती है। लेकिन ध्यान देंगे तो ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वृषभ राशिफल: स्वास्थ्य के हिसाब से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे आपका मन काम में लगेगा।
मिथुन राशिफल: बुजुर्गों को परेशानी हो सकती है। खास ध्यान देने की जरूरत है। व्यायाम से आपको फायदा मिलेगा।
कर्क राशिफल: मानसिक तनाव रह सकता है। अपने आप को खुश रखने की कोशिश करें। नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशिफल: आज तनाव लेने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। साथ ही गुस्सा करने से बचें।
कन्या राशिफल: सेहत के हिसाब से यह दिन अच्छा गुजरेगा। जिससे आप पूरे दिन ताजगी महसूस करेंगे।
तुला राशिफल: आज आपके लिए मिला-जुला दिन है। हल्का सिर दर्द रह सकता है। ज्यादा तनाव ना लें।
[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
वृश्चिक राशिफल: आज आपको आराम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य के हिसाब से दिन अच्छा नहीं है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
धनु राशिफल: क्या खा रहे हैं इस बात का खास ध्यान रखें। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
मकर राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप ताजगी महसूस करेंगे। काम में मन लगेगा। समय निकालकर सैर करना ना भूलें।
कुंभ राशिफल: आज युवा कसरत पर ध्यान देंगे। आप बीच में कसरत छोड़कर चले गए लेकिन अब आप अपने पुराने रास्ते पर लौटकर आ रहे हैं। सेहत ठीक रहेगी।
मीन राशिफल: आज आप काम अधिक करेंगे। इससे आपको मानसिक थकान के साथ शारीरिक थकान भी रहेगी। आपको आराम करने की आवश्यकता है।
