Health Horoscope Today: मेष राशिफल: मेष राशि वाले जातक आज शारीरिक श्रम से ज्यादा मानसिक श्रम में थकावट महसूस करेंगे। लेकिन अगर आपने क्रोधी रवैया अपनाया तो आप अपने माहौल में तनाव घोल देंगे। आपको अपने खानपान का ध्यान रखने की विशेष आवश्यकता है, ज्यादा तैलीय या मसालेदार खाने से पेट के रोग होने की संभावना है। सुबह की सैर फायदा पहुंचाएगी।
वृषभ राशिफल: वृषभ राशि के लोगों के लिए जरूरी है कि पेट के रोगों को लेकर किसी भी तरह से लापरवाह ना हों, एसिडिटी, गैस, बदहजमी, ये सब बीमारियां इस साल आपको परेशान करने वाली हैं। इसलिए सावधान रहना अनिवार्य है, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद आपको बीमार होने से बचाएगी। प्रतिदिन 6 घंटे की नींद अवश्य लें।
मिथुन राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है। बाहर का खाना ज्यादा ना खाएं क्योंकि इससे आपको फूड पॉइजनिंग होने का खतरा है। जितनी जरूरत है बस उतनी ही मेहनत करें, नहीं तो ये आपको बीमार बना सकता है। हो सकता है इस साल आपको किसी प्रकार की स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़े।
कर्क राशिफल: कर्क राशि के जातक आज ज्यादा चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। फिटनेस को लेकर आपकी जागरुकता बहुत ज्यादा बढ़ने वाली है। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं उन्हें थोड़ी बहुत राहत अवश्य मिलेगी। अगर मानसिक रूप से शांति चाहते हैं तो किसी ऐसी जगह जाएं जो प्रकृति के बहुत नजदीक हो।
सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा बीतने वाला है। मानसिक रूप से आप शांत रहेंगे और पहले से चली आ रही बीमारी में सुधार होगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है, इसलिए चुस्ती बनाए रखें। साफ-सफाई का ध्यान रखें और गर्मी के मौसम में खुद को बचाकर रखें।
कन्या राशिफल: कन्या राशि के लोगों के लिए आज स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा फायदा पहुंचाने वाला नहीं है। मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में लेने के लिए तैयार हैं, जो बीमारी चलती आ रही है अभी उसका निदान संभव नहीं दिख रहा। आकस्मिक रूप से आपको चोट लगने की संभावना है।
[bc_video video_id=”6004440648001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों को भी आज संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि ज्यादा काम होने की वजह से आप शारीरिक थकान और कमजोरी मका अनिभव करने वाले हैं। मौसम में बदलाव होने की वजह से जो बीमारियां होती हैं उन्हें लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। जो लोग मोटापे के समस्या से पीड़ित हैं उनकी मांसपेशियों में दर्द रह सकता है।
वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के हिसाब से ज्यादा बुरा नहीं है लेकिन फिर भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आप मानसिक रूप से खुद को अस्थिर महसूस कर सकते हैं, हो सकता आप धीरे-धीरे अपने शरीर की ऊर्जा भी खोने लगें। पेट की बीमारियां परेशान कर सकती हैं, खानपान पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है।
धनु राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए आवश्यक है कि वे आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना जितना कम हो उतना कम खाएं, खासकर जंकफूड को तो दूर से बाय बोलना ही अच्छा है। स्वास्थ्य खराब होने की संभावनाएं प्रबल हैं, ज्पो लोग मोटापे की समस्या झेल रहे हैं उन्हें खासकर सचेत रहने की आवश्यकता है। खुद पर बेकार का बोझ ना डालें और योग की शरण में जाएं।
मकर राशिफल: मकर राशि के लोगों के लिए आज बेकार की यात्राएं और काम का बोझ लेकर आने वाला है। हो सके तो सब काम छोड़कर कहीं घूमने निकल जाएं, ऐसा करना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना है। सड़क किनारे बिल्कुल न खाएं, जंक फूड का सेवन बेकार के रोगों को निमंत्रण देगा।
कुंभ राशिफल: आज आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। अस्थमा की बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। समय-समय पर अपना मेडिकल चेक-अप करवाते रहें और स्थिति को पहले से ही अपने कंट्रोल में रखें।
मीन राशिफल: मीन राशि के लोगों के लिए एक सलाह है, वे अपनी हर परेशानी बस घूमने-फिरने का प्लान बनाकर छूमंतर कर सकते हैं। मोटापे और मधुमेह से पीड़ित लोगों को अपना ध्यान रखने की विशेष जरूरत है। ये रोग आपको ज्यादा परेशान करने वाले हैं। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।


