Health Horoscope Today: मेष राशिफल: आज आपका स्वस्थ्य प्रभावित रहेगा। कुछ हद तक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पेट दर्द, सिर दर्द या बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इससे आपको चिंता हो सकती है।
वृषभ राशिफल: आज आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। मौसमी बीमारी से इन्फेक्शन हो सकता है। कंधे-गले में दर्द की समस्या हो सकती है। नींद कम होने से परेशान रहेंगे। यात्रा से शरीर प्रभावित हो सकता है। इसलिए सतर्क रहें।
मिथुन राशिफल: आज आपको स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रहेगी। भोजन की अनियमितता से इसका प्रभाव आपकी तबीयत पर पड़ेगा। मौसमी बीमारियों का आपको ध्यान रखना होगा। मौसम में गर्मी बढ़ने से आपको सिरदर्द या आंखों की समस्या हो सकती है। विशेष ख्याल रखें।
कर्क राशिफल: कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। दांत, गले और कंधे की समस्या हो सकती है। जो लोग ब्लड प्रेशर और कमर दर्द से पीड़ित हैं उन्हें अपना खास रखना होगा। समय से भोजन करें। व्यायाम आदि करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशिफल: आज आपको बेचैनी रहने वाली है। स्किन से संबंधित समस्या से परेशान हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर और हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति को अपना खास ख्याल रखना होगा। योग-व्यायाम आदि करने से स्वास्थ्य कुशल रहेगा।
कन्या राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन शुभ है। कुंडली में रोग स्थान पर सूर्य और बुध की युति रहेगी। जिस कारण आपको स्वास्थ्य की दृष्टि से खास परेशान नहीं आएगी। कुछ हद तक गले में दर्द की समस्या आ सकती है। सुबह टहलना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।
[bc_video video_id=”5999154328001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान हो सकते हैं। पहले से चली आ रही मानसिक तनाव कम होगा। शाम के समय थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी में दिन बिताएंगे। किसी खास चिंता से दूर रहेंगे। जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। हालांकि काम अधिक करने से थकान महसूस कर सकते हैं।
धनु राशिफल: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप उत्साहित महसूस करेंगे। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। उत्साह बना रहेगा। हालांकि गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। दांत, जीभ और गले में दर्द हो सकता है।
मकर राशिफल: आज आप मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। सर्दी या अन्य कोई बीमारी परेशान कर सकती है। आंख में दर्द की शिकायत रह सकती है। भोजन पर विशेष ध्यान दें। समय से भोजन करें। शारीरिक व्यायाम से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशिफल: आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहने वाला है। बाहरी भोजन करने से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती हैं। एसीडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। यात्रा में सावधानी बरतनी होगी। मशीनरी का काम करने वाले जातकों बेहद सतर्क रहना होगा। दुर्घटना की संभावना है।
मीन राशिफल: आज आपको सिरदर्द, कमर दर्द या बेचैनी रह सकती है। मौसम बदलने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गाड़ी चलाने में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी तरह की मानसिक चिंता रहने से आपको दिक्कत हो सकती है।


