Health Horoscope Today: मेष राशिफल: आज आप परेशान हो सकते हैं। आपको पढ़ाई का ठीक रिजल्ट मिलने से तनाव हो सकता है।त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। बाहर के खाने से बचें। मेहनत जारी रखें।
वृषभ राशिफल: नशे से दूर रहें। आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आप बुरी आदतों से दूर रहें। सहेत का ख्याल रखें। आज आप कुछ ठहराव महसूस करेंगे। आज आपको अपना ख्याल रखना पड़ेगा।
मिथुन राशिफल: आज आपको सेहत का ख्याल रखना पडे़गा। आपको बिजली के उपकरणों से दूर रहने की सलाह है। इससे आपकी परेशानी कम होगी।
कर्क राशिफल: आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके अंदर ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। आप मन लगाकर काम करेंगे। योग करते रहिए। लेकिन आप मानसिक तनाव लेने से बचें।
सिंह राशिफल: आज आपकी इनकम बढ़ेगी। आप बहुत दिनों से कुछ नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं वह आज शुरू कर सकते हैं। आप काम में जल्दबाजी न करें।
कन्या राशिफल: मानसिक तनाव नहीं रहेगा। परिवार में खुशियां आएगी। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजकर करेंगे। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। कसरत नियमित करें।
[bc_video video_id=”6012970179001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: आज आपको पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। आप इसमें लापरवाही ना बरतें। आप व्यायाम और योग करें। पानी पर्याप्त मात्र में पिएं। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: आज आपको गले में परेशानी हो सकती है। इसलिए आप ठंडी चीजों से दूर रहें। कोशिश करें गर्म चीजों का सेवन अधिक करें। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशिफल: आज काम को लेकर आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आप इससे बच सकते हैं। आप व्यायाम करें और ताजी हवा लें।
मकर राशिफल: आपको अपनी खाने की आदत में सुधार करना चाहिए। आप तले-भुने खाने से दूर रहें। बाजारू भोजन करने से परहेज करें। मन प्रसन्न रहेगा। काम में मन लगेगा।
कुंभ राशिफल: आपकी सेहत ठीक रहेगी। माता की सेहत में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। आपको सर्तक रहना होगा, जिससे आप किसी दुर्घटना से बच सकते हैं।
मीन राशिफल: आज मानसिक तनाव हो सकता है। अनावश्यक विवाद से दूर रहें। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। लालच में न फसें। अनायास धन लाभ होगा।

