Health Horoscope Today : मेष राशिफल: बेहतर स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। मोटापे की समस्या परेशान कर सकती है। बाजारू भोजन करने से पेट खराब हो सकता है। तनाव न रहे इसके लिए पर्याप्त नींद लें।

वृषभ राशिफल : स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ब्लड प्रेशर से पीड़ित जातकों को समस्या और भी अधिक बढ़ सकती है।

मिथुन राशिफल : आज स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। हड्डी से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पहले से चल रहे बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। कब्ज से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क राशिफल : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मानसिक चिंता से मुक्ति मिल सकती है। परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। किसी रोग के बढ़ने की आशंका है। खान-पान में लापरवाही न बरतें।

सिंह राशिफल : आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शारीरिक गर्मी से परेशानी हो सकती है। आवश्यक नींद से मानसिक थकान दूर होगा। प्रेमिका की सेहत की चिंता सताएगी। सैर के दौरान चोट लगने की संभावना है।

कन्या राशिफल : मांसपेशियों में दर्द से मन बेचैन रहेगा। दोपहिया-चारपहिया वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। गले में दर्द की समस्या परेशान करने वाली है। किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लेना उचित रहेगा।

[bc_video video_id=”5983399956001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : तुला राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। किसी यात्रा के दौरान सिर में चोट लग सकता है। इसलिए यात्रा के दौरान पूरी तरह सावधान रहें। परिवार में माता-पिता और बच्चों का स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

वृश्चिक राशिफल : कार्यस्थल पर अधिक काम करने से थकान की अनुभूति होगी। व्यायाम करने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। मन में अच्छे विचार रहने से प्रसन्नता बनी रहने वाली है।

धनु राशिफल : दांतों का दर्द परेशान कर सकता है। पर्याप्त नींद न लेने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन नजर आएगा। किसी नए साथी से मुलाक़ात खुशी प्रदान करेगा। परिवार में बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मकर राशिफल : स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगा। पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। शरीर में सुस्ती बनी रहेगी। डॉक्टर की सलाह से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ राशिफल : कंधे की चोट से बेचैनी बढ़ेगी। आंखों में सूजन की समस्या रहेगी। हालांकि यह बहुत जल्द ठीक भी हो जाएगा। पत्नी के स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। बच्चों की प्रगति खुशी प्रदान करेगी।

मीन राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक ठीक रहेगा। जीवनशैली में बदलाव दिखने को मिलेगा। मशालेदार पदार्थ का सेवन करने से बचें। बच्चों के सेहत की चिंता सताएगी। बेकार के काम में ऊर्जा नष्ट होने से कमजोरी रहेगी।