Guruvaar Ke Upay (गुरुवार के उपाय): गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति देव की आराधना की जाती है। ज्योतिषियों के मुताबिक गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करने से भौतिक सुखों में वृद्धि होती हैं। माना जाता है कि उच्च शिक्षा, अपार धन और सुखी गृहस्थ जीवन जीने के लिए भगवान बृहस्पति देव की कृपा का होना बहुत जरूरी है। इसलिए ज्योतिष विद्वानों का कहना है कि हर व्यक्ति को बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। क्योंकि हर व्यक्ति अपने जीवन में अच्छी शिक्षा, नौकरी, धन और सुखमय गृहस्थ जीवन चाहता है।
इतना ही नहीं बृहस्पति देव की कृपा से मनुष्य निरोगी काया भी पाता है। इसलिए हर व्यक्ति को बृहस्पति देव के उपाय करने चाहिए। ताकि जीवन भर उसे बिना कठिन परिश्रम किए, सफलताएं हासिल हों।
बृहस्पतिवार के उपाय (Brahspativaar Ke Upay): इस दिन नहाने के पानी में हल्दी डालकर नहाएं। बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। केले के पेड़ की जड़ में पानी डालें। साथ ही चने की दाल, हल्दी, गुड और मुनक्का भी अर्पित करें। तेल का दीपक जलाकर केले की जड़ की पूजा करें। भगवान विष्णु की पूजा करें। संभव हो तो बृहस्पतिवार का व्रत रखें। इसके अलावा इस दिन पीले कपड़े पहनें। बृहस्पतिवार या सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें। पीले रंग के कपड़े में हल्दी की गांठ या पपीते की जड़ डालकर गले में पहनें।
हर गुरुवार के दिन पीला भोजन करना चाहिए। गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति देव का ध्यान करके पीले रंग का धागा कलाई में बांधें। महिलाएं यह धागा बाएं हाथ में पहनें। पुरुषों को पीला धागा दाहिनें हाथ में पहनना चाहिए। गुरुवार के दिन हल्दी या चंदन का तिलक जरूर लगाएं। बृहस्पतिवार के दिन गाय को पीला भोजन कराएं। यह केला, लड्डू, गुड और पपीता हो सकता है। इस दिन पीले रंग के कपड़े का दान करें।
‘ओम ग्रां ग्रीं ग्रों सः गुरुवे नमः’ या ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ या ‘ओम बृहस्पते नमः’ का कम से कम एक माला जाप जरूर करें। रोज सुबह सबसे पहले कोई पीली चीज खाएं। इसमें हल्दी वाला दूध, पीली खिचड़ी, लड्डू या फिर बेसन का चीला हो सकते हैं। बृहस्पतिवार के दिन पीले भोजन का दान करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं।