आज बात करते हैं भगवान को अलग-अलग मिठाईयों का भोग लगाने से क्या लाभ मिलता है। आइए जानते हैं पेड़ा, बताशा, इमरती, लड्डू और रसगुल्ला का ज्योतिषी महत्व-

पेड़ा– पेड़ा शुद्ध रुप से दूध से बनता है और आमतौर पर गोल होता है। भगवान श्री कृष्ण को पेड़ा बहुत प्रिय था, इसलिए उन्हें पेड़े का भोग विशेष रुप से लगाया जाता है। पेड़ा चंद्रमा और बुध से संबंध रखता है, इसमें कुछ मात्रा में राहु का अंश भी पाया जाता है। भगवान को पेड़े का भोग लगाने से सेहत अच्छी होती है और संतान की बाधा दूर होती है।

बताशा – बताशा चीनी से बनने वाली एक प्रचलित मिठाई है, आमतौर पर अलग-अलग तरीके के गोल आकृति के होते हैं। बताशा शुक्र की मिठाई है, शुक्र संबंधी समस्याओं के लिए इसका प्रयोग करना चाहिए। अगर दांपत्य जीवन में समस्या हो तो शुक्रवार के दिन देवी को बताशे अर्पित करने चाहिए। कर्ज और शत्रुओं से मुक्ति के लिए बताशे पर लौंग रखकर देवी को अर्पित करने से लाभ होता है।

इमरती – ये मिठाई उड़द की दाल से बनती है, जो विशेष प्रकार से कुंडली की तरह बनाई जाती है। राहु और केतु की समस्या से बचने के लिए पीपल के नीचे इमरती का भोग लगाया जाता है। अगर दुर्घटना के योग हों तो भैरव जी को इमरती का भोग लगाना चाहिए। शनिवार को इमरती बांटने से धन का अभाव नहीं होता है।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

लड्डू – लड्डू कई तरीके के होते हैं, बेसन का, बूंदू का, मेवे का और आटे आदि का। सबसे ज्यादा लाभकारी लड्डू बूंदी का होता है। इसके अंदर सारे ग्रह पाए जाते हैं। गोल दाने बुध है, मिठास मंगल और सूर्य है, सुंगध शुक्र और चंद्र है, पीला रंग बृहस्पति है, अलग-अलग आकृति के दाने शनि हैं। भगवान को विशेषकर गणेश जी को लड्डू का भोग लगाने से सार ग्रह नियंत्रित होते हैं और सारी बाधाएं खत्म हो जाती हैं। हनुमान जी को बेसन के लड्डूओं का भोग लगाने से मंगल संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

रसगुल्ला– ये मिठाई शुद्ध रुप से चंद्र और शुक्र की मिठाई है। इसको अगर परिवार के सारे सदस्यों के साथ एक साथ खाया जाए तो संबंध बेहतर होते हैं। जिस किसी के साथ संबंध अच्छे करने हों उसे रसगुल्ले गिफ्ट में दें। रसगुल्ले का रस निचोड़ कर खाने से , ग्रहों से लाभ की संभावना नहीं रह जाती है।