Finance Rashifal (Horoscope) Today 28 August 2019: मेष राशिफल : आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की संभावना है। व्यापार में दोस्तों के साथ से आय बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशिफल : बिजनेस से दैनिक आय में इजाफा होगा। पारिवारिक सदस्य को आर्थिक मदद करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति धन व्यय होने वाला है। नौकरी में सैलरी बढ़ने वाली है।

मिथुन राशिफल : आज दैनिक पहले जैसा ही रहेगा। व्यापार में आर्थिक प्रगति होने वाली है। किसी रोमांटिक स्थान की यात्रा पर धन खर्च होने वाला है। माता की ओर से आर्थिक लाभ होगा। वाहन मरम्मती में खर्च होगा।

कर्क राशिफल : जीवन बीमा में पैसा निवेश की योजना बना सकते हैं। हालांकि इस वक्त निवेश करना बहुत अच्छा साबित नहीं होगा। व्यापार में आर्थिक नुकसान की संभावना है। पुराना कर्ज चुका सकते हैं।

सिंह राशिफल : आज वाहन चोरी की संभावना बन रही है। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखने की आवश्यकता है। नौकरी में आर्थिक उन्नति के प्रबल योग हैं। व्यवसाय में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल : आज आपको आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। दैनिक खर्च में बढ़ोतरी होने वाली है। किसी मित्र से अचानक धन-लाभ होगा। संभव है पुराना कर्ज चुकता हो जाए।

[bc_video video_id=”5967425487001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : व्यापार में उतार-चढ़ाव होगा। पिता की संपत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खर्च बढ़ेगा। बच्चों के पढ़ाई पर खर्च बढ़ेगा। अचानक यात्रा करने से धन का अपव्यय होगा।

वृश्चिक राशिफल : व्यापार में किसी प्रकार संकट आने से धन खर्च हो सकता है। परिवार में माता-पिता की सेहत पर पैसे खर्च होंगे। लव पार्टनर को आर्थिक मदद कर सकते हैं। दैनिक आय में बढ़ोतरी की आशा कर सकते हैं।

धनु राशिफल : आर्थिक मोर्चे पर आज नुकसान सहना पड़ सकता है। व्यापार में लेनदेन से सावधान रहें। कोई पुराना दोस्त आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसे आप माना नहीं कर सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें।

मकर राशिफल : नौकरी में सैलरी बढ़ने की संभावना है। व्यापार कुल मिलाकर अच्छा चलेगा। कपड़े का व्यवसाय करने वाले जातकों को नुकसान सहना पड़ सकता है। आज अचानक पत्नी की सेहत बिगड़ने से खर्च बढ़ेगा।

कुंभ राशिफल : आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ा नुकसान होने वाला है। निजी व्यापार में कोई ठेस पहुंचा सकता है। घरेलू काम में धन खर्च होगा। आय और व्यय का संतुलन बनाकर चलें। आज आपको अपने दैनिक खर्च पर ध्यान देना अच्छा रहेगा।

मीन राशिफल : व्यापार में बिक्री बढ़ने से दैनिक आय अच्छी रहेगी। किसी मित्र से लिया कर्ज वापस करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी, आगे चलकर इसका लाभ भी मिलेगा।