Finance Rashifal (Horoscope) Today 27 August 2019: मेष राशिफल : आज जमीन जायदाद के संबंध में विवाद हो सकता है। वित्तीय मामले में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। निजी व्यापार में घाटे की संभावना है। दैनिक आय सामान्य रहेगा।

वृषभ राशिफल : व्यवसाय में उन्नति के लिए बैंक से लोन लेने का विचार में आएगा। किसी दोस्त से लिए कर्ज चुकता कर सकते हैं। ऑफिस में आपके रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा होगी। भविष्य में इसका लाभ भी मिल सकता है।

मिथुन राशिफल : बिजनेस में आर्थिक प्रगति होने वाली है। साझेदारे के काम दैनिक आय कम हो सकता है। आर्थिक मदद के लिए दोस्तों का सहारा ले सकते हैं। निजी लोन के लिए बैंक का चक्कर लगाना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल : आज दैनिक आय में बढ़ोतरी की संभावना है। जमीन से संबन्धित विवाद का सामना करना पड़ेगा। घरेलू कामों फिजूलखर्ची की स्थिति बनी रहेगी। माता की तरफ से आर्थिक लाभ के योग हैं।

सिंह राशिफल : दैनिक आय की रफ्तार धीमी रहने वाली है। विवाहित लोगों को संतान के स्वास्थ्य के प्रति धन खर्च हो सकता है। व्यापार में उधार के पैसे वापस मिलेंगे। फिजूलखर्ची से कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशिफल : आज ऐसे दोस्त से सावधान रहें जो पैसे उधार लेने की बात करे। किसी से ऋण लेना भी परेशानी में डाल सकता है। विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से अप्रत्याशित धन लाभ होगा। व्यापार में किसी की मदद आर्थिक लाभ दिला सकता है।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा। घरेलू काम में आय से अधिक खर्च होगा, जिससे बजट बिगड़ेगा। भाई से धन लाभ होने वाला है।

वृश्चिक राशिफल : आज किसी भी प्रकार का ऋण लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है। कपड़े के व्यवसाय से जुड़े लोगों को वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साझेदारी के काम से आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशिफल : कार्यस्थल पर अधिकारी से आर्थिक होने वाला है। दैनिक जीवन में आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलने वाला है। सैलरी में वृद्धि होने की स्थिति बन रही है। व्यवसाय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।

मकर राशिफल : खोई हुई संपत्ति वापस मिल सकती है। बिजनेस में धन निवेश करना पड़ सकता है। दौनिक आय में इजाफा होने वाला है। पारिवारिक कामों के लिए आय से अधिक खर्च होगा। साझेदारी के में नुकसान सहना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल : कोई अजीज साथी पैसे उधार मांग सकता है। हालांकि आप इस वक्त पैसे उधार देने की स्थिति में नहीं हैं। व्यापार में स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। दैनिक आज कुल मिलाकर ठीक रहेगा।

मीन राशिफल : कोई बहुमूल्य सामान खो जाने से आर्थिक नुकसान होगा। कार्य स्थल पर काम में प्रेशर बढ़ने के कारण अचानक नौकरी छोड़नी पड़ सकती है। व्यापार में आर्थिक प्रगति के योग हैं। पैसे को लेकर दोस्त से झगड़ा हो सकता है।