Finance Rashifal (Horoscope) Today 26 August 2019: मेष राशिफल : आज दैनिक आय में वृद्धि होने वाली है। पहले किए गए निवेश का रिटर्न मिल सकता है। घरेलू कार्यों में धन अधिक खर्च करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है।
वृषभ राशिफल : आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मध्यम रहने वाला है। व्यापार में धन का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। मनोरंजन के कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा।
मिथुन राशिफल : आज रियल एस्टेट में निवेश या वाहनों की खरीददारी में खर्च हो सकता सकता है। पुरानी संपत्ति को बेचकर धन जुटाने में सक्षम होंगे। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। खर्च पर अंकुश लगाएं।
कर्क राशिफल : आज आमदनी और खर्च का अनुपात संतुलित रहेगा। किसी बड़े निवेश के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के सौंदर्य प्रसाधन के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। निजी व्यापार आच्छा चलने वाल है।
सिंह राशिफल : आज दैनिक आय में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक खर्च बढ़ने वाला है। किसी विदेशी स्रोत से आय होने के संभावना है। रियल एस्टेट में सौदेबाजी से लाभ होने की उम्मीद कर सकते हैं।
कन्या राशिफल : आज आर्थिक परेशानी होने वाली है। लाइफ स्टाइल में बदलाव होने से खर्च बढ़ेगा। सरकारी या पैतृक संपत्ति से मिलने वाले लाभ में कमी आएगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा।
[bc_video video_id=”5985624826001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : आज वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, परिणाम स्वरूप लाइफ स्टाइल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। निवेश के काम में संभालकर चलने की जरूरत है। शेयर बाजार के काम में लगे जातक आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल : आज आय का स्रोत सीमित रहने वाला है। व्यवसाय में नए ग्राहक बनेंगे जिससे आय बढ़ेगा। घरेलू मसले पर जीवनसाथी का आर्थिक सहयोग मिलेगा। सरकारी गतिविधियों से आर्थिक लाभ के योग हैं।
धनु राशिफल : आज वित्तीय स्थिति में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। पार्टनरशिप के काम से निराशा हाथ लग सकती है। जीवनसाथी के स्वस्थ्य के प्रति धन खर्च होने वाला है। जिससे कर्ज लेने की उम्मीद कर रहे हैं, उसकी तरफ से निराशा हाथ लग सकती है।
मकर राशिफल : आज पारिवारिक, व्यापार और पैतृक संपत्ति से आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। नौकरी पेशा वालों को मेहनत के अनुकूल धन लाभ नहीं होगा। अचल संपत्ति में में धन खर्च करना पड़ सकता है।
कुंभ राशिफल : जमीन जायदाद में निवेश करना इस समय लाभकारी साबित नहीं होगा। नई नौकरी का प्रस्ताव आएगा। जुए और सट्टेबाजी में इस समय पैसा लगाना हानिकारक साबित हो सकता है। हालांकि साझेदारी के काम से कुछ हद तक आर्थिक लाभ होने वाला है।
मीन राशिफल : आज दैनिक आय अच्छी होने वाली है। छोटे-मोटे कार्यों से अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि पारिवारिक मसलों पर पैसे खर्च हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा में धन अधिक खर्च होगा।