Finance Rashifal (Horoscope) Today 22 August 2019: मेष राशिफल : आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होगा। कंपनी से कोई अच्छा उपहार मिल सकता है। कठिन परिश्रम से व्यवसाय में प्रगति होने की संभावना है। पार्टनरशिप के काम से लाभ के योग हैं।
वृषभ राशिफल : आज कुछ हद तक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने साथी से आर्थिक लाभ का उम्मीद कर सकते हैं। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से धन लाभ होगा। घरेलू मसले पर खर्च बढ़ेगा।
मिथुन राशिफल : घरेलू कामों में खर्च बढ़ेगा। व्यवसाय में दैनिक आय बढ़ने के संकेत हैं। आज आप किसी आर्थिक निवेश के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें।
कर्क राशिफल : कार्यस्थल पर आर्थिक प्रोत्साहन मिलने की प्रबल संभावना है। आमदनी और खर्च का तालमेल बिगड़ने से बजट बिगड़ेगा। नौकरी में बदलाव के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। व्यापार में स्थिरता बनी रहने वाली है।
सिंह राशिफल : जो लोग कंपनी में किसी ऊंचे पोस्ट पर काम कर रहे हैं उन्हें लाभ हो सकता है। व्यापार में अतिरिक्त लाभ के योग हैं। नियमित आय से किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। सरकारी योजना से लाभ होगा।
कन्या राशिफल : आर्थिक जमा पूंजी में बढ़ोतरी होने की सभवना है। आर्थिक निवेश के लिए आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। साझेदारी के व्यवसाय से कुछ हद तक आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। इलाज में पैसे खर्च होंगे।
[bc_video video_id=”5967425487001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : दैनिक आय में कमी देखने को मिल सकता है। इस समय नया व्यापार शुरू करना अच्छा साबित नहीं होगा। नौकरी छूटने की स्थिति आ सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें।
वृश्चिक राशिफल : पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। कोई बड़ी प्रॉपर्टी हासिल हो सकती है। किसी बड़े कर्ज से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में आय स्थिर रहने वाला है। मात की सेहत पर धन खर्च होगा।
धनु राशिफल : आज अचानक कोई बड़ी संपत्ति हाथ लग सकती है। संभव है लॉटरी लग जाए। व्यापार में कुछ खास उन्नति देखने को नहीं मिलेगा। खर्च पर बहुत हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।
मकर राशिफल : व्यापार में आश्चर्यजनक आर्थिक लाभ देखने को मिल सकता है। आज आपको कोई ऐसी पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा जिसकी आप कभी कल्पना नहीं किए होंगे। सरकारी नौकरी के लिए ऑफर लेटर मिल सकता है।
कुंभ राशिफल : किसी संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद खड़ा होगा। पैतृक संपत्ति के झगड़े से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी दोस्त से अचानक धन लाभ होगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।
मीन राशिफल : व्यापार से धन लाभ की प्रबल संभावना है। अनावश्यक पैसे खर्च होंगे। किसी महिला साथी को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। सभव है सैलरी में भी इजाफा हो जाए।