Finance Rashifal (Horoscope) Today 14 November 2019: मेष राशिफल: सोच समझकर किया गया निवेश लाभ दिलाएगा। व्यापार में तरक्की के आसार हैं। दैनिक आर्थिक आय की स्थिति आची रहने वाली है।
वृषभ राशिफल: व्यापार में घाटा होने वाला है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। निजी बिजनेस से आर्थिक नुकसान होगा। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। बिजनेस में विस्तार कर सकते हैं। यात्रा से धन हानि का योग है।
मिथुन राशिफल: नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। निवेश से नुकसान की संभावना है। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होने वाली है। दैनिक आय में वृद्धि होगी। दोस्तों को पैसा कर्ज से सकते हैं।
कर्क राशिफल: व्यापार से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दैनिक आय प्रभावित हो सकता है। पिता से आर्थिक लाभ होने वाला है। किसी साथी को कुछ समय के लिए पैसा उधार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा।
सिंह राशिफल: व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। बिजनेस में चल रही आर्थिक समस्या दूर होगी। निजी व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। अनायास धन लाभ का योग है।
कन्या राशिफल: व्यापार में बिक्री बढ़ने वाली है। दैनिक आय में इजाफा होने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ने वाला है। विद्यार्थी वर्ग को खर्च बढ़ेगा। यात्रा से धन लाभ का योग है। वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ता हुआ दिखेगा।
तुला राशिफल: निवेश से लाभ होने है। व्यापार में कुछ हद तक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। फिजूलखर्ची से सावधान रहने की आवश्यकता है। पत्नी के आवश्यक कार्यों में धन खर्च होगा।
वृश्चिक राशिफल: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी की फिजूलखर्ची से परेशान रहने वाले हैं। प्रेमिका के पीछे खर्च बढ़ने वाला है। दाम्पत्य जीवन में खर्च पर नियंत्रण कर सकते हैं।
धनु राशिफल: आज का दिन लाभकारी साबित होगा। सभी ओर से लाभ मिलने वाला है। व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए दोस्तों का सहयोग ले सकते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती नजर आएगी।
मकर राशिफल: उधार चुकता कर सकते हैं। निवेश के लिए जल्दबाज़ी में फैसला न लें। व्यापार में आर्थिक प्रगति होनी वाली है। दैनिक आय कुछ हद तक प्रभावित रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने में धन खर्च होगा।
कुंभ राशिफल: आज ऊपरी कमाई अच्छी रहने वाली है। परिवार में मनोरंजन के साधनों में धन खर्च करने वाले हैं। जमीन के काम से आर्थिक लाभ होने वाला है। किसी खास दोस्त से आर्थिक लाभ होगा।
मीन राशिफल: आय के विपरीत खर्च होता दिखाई देगा। अचानक किसी काम में पैसा खर्च होने वाला है। व्यापार में धन लाभ के लिए बहुत अधिक मेहनत करना पड़ेगा। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ने वाला है।