Finance Horoscope Today: मेष राशिफल: आज आपकी वित्त स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। वाहन खरीदने की भी योजना बन सकती है।

वृषभ राशिफल</strong>: मित्र से लाभ मिलेगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है। लेकिन आय से अधिक खर्च करने से बचें। नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल: आपको निवेश में नुकसान झेलना पड़ सकता है। कर्ज लेने से बचें। किसी अनजान व्यक्ति से पैसों का लेन-देन न करें। कार्यस्थल पर कड़ी मेहतन करनी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल: इनकम में बढ़ोतरी के आसार हैं। धन संबधी परेशानियां दूर हो सकती है। निवेश के मार्ग खुलेंगे। विदेश में बैठे मित्र से लाभ मिल सकता है। नए काम की शुरुआत की जा सकती है।

Horoscope Today, July 12, 2019: यहां जानें अपना आज का राशिफल…

सिंह राशिफल: इस राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। दान-पुण्य के कार्यों में धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। नए काम की शुरुआत और निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से हानि हो सकती है। बिजनेस में धोखा मिल सकता है। जरूरी कार्यों को करने में बाधा उत्पन्न होगी।

तुला राशिफल: इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। बिगड़े हुए काम बनते नजर आ रहे हैं। नया काम शुरु कर सकते हैं। निवेश सोच समझकर करें।

वृश्चिक राशिफल: इन राशि वालों को कार्यस्थल पर कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मन आपके सक्रिय रहेंगे और आपके हर कार्य को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।

धनु राशिफल: कर्ज की भरपाई कर पाएंगे। महिला पक्ष से लाभ मिल सकता है। प्रेमी की आय में बढ़ोतरी की संभावना है। लेकिन निवेश करने के लिए आपको रूकना पड़ सकता है।

मकर राशिफल: मकर वालों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को निराशा हाथ लग सकती है। ऑफिस में बॉस से झगड़ा हो सकता है।

कुंभ राशिफल: इस राशि के जातकों को पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम बनने लगेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर धन खर्च हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मीन राशिफल: इन राशि वालों को किसी डील से फायदा मिलेगा। रोजगार के मार्ग खुलेंगे। बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं।