Finance Horoscope Today: मेष राशिफल: नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के आसार हैं। किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
वृषभ राशिफल</strong>: पारिवारिक बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी में किसी कार्य में सफलता हासिल होगी। जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। इंटरव्यू पर जाने वाले जातक माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के जाएं।
मिथुन राशिफल: पैसों का लेन-देन करने से आज बचना होगा। क्योंकि नुकसान होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। व्यर्थ की यात्राओं में पैसा खर्च करने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निराशा हाथ लग सकती है।
कर्क राशिफल: अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिससे आपको लाभ मिलने की भी उम्मीद है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। कोई नया काम शुरु किया जा सकता है। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा।
सिंह राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों को ऑफिस में सम्मान मिलेगा। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। व्यापार में कोई मुनाफे वाली डील होने की संभावना है। निवेशकों के लिए दिन शुभ रहेगा।
कन्या राशिफल: कन्या वालों की आर्थिक स्थित कुछ बिगड़ सकती है। अचानक से स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पैसा और भी ज्यादा खर्च होगा। वित्त सहायता लेनी पड़ सकती है।
तुला राशिफल: नौकरी पाने के इच्छुक जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी के कई अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही आज इंटरव्यू में सफलता हासिल होने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशिफल: नौकरी के साथ आप अपना कोई नया कारोबार शुरु करने की सोच सकते हैं। लेकिन कुछ भी शुरु करने से पहले ज्योतिषीय सलाह जरूर ले लें। जिससे आपको उस काम में सफलता हासिल हो।
धनु राशिफल: धनु राशि वालों को अपने दुश्मनों से सावधान रहना होगा। क्योंकि शत्रु आपकी साख बिगाड़ने की कोशिश करेंगे इसलिए हर कार्य को बेहद ही सावधानी के साथ करें।
मकर राशिफल: मकर राशि वाले जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। जो जातक खाने से संबंधी या जमीन से संबंधी कोई कारोबार कर रहे हैं उनके लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। मुनाफा होने की उम्मीद है।
कुंभ राशिफल: आप पर कर्ज का बोझ बढ़ेगा। बेफजूल के खर्चे करने से बचें। यात्रा पर जाने के लिए समय उचित नहीं है। कीमती वस्तु के चोरी होने का भय है।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों को विदेश जाने का मिल सकता है मौका। बिजनेस में पार्टनर से लाभ मिलने की उम्मीद है। आय में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है।